{"_id":"674363d0561e04c62401dd3c","slug":"drug-free-haryana-cycle-awareness-campaign-yatra-concludes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126229-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशा मुक्त हरियाणा साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशा मुक्त हरियाणा साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा का हुआ समापन
Sun, 24 Nov 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय में मौजूद साइकिल रैली के टीम इंचार्ज कर्नल सोमबीर डबास , प्राचार्य डॉ संजय ग
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा शनिवार को वैश्य महाविद्यालय में समापन हो गया। साइकिल जागरूकता रैली 14 से 23 नवंबर तक प्रदेशभर में नशा मुक्ति का संदेश देती हुई भिवानी पहुंची।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति हरियाणा साइकिल रैली नशा रोकने को मील का पत्थर साबित होगी। कमांडिंग ऑफिसर राजेश दहिया ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान तभी सफल होगा जब हम सब मिलकर अपने आप को वाॅलंटियर समझकर इस दिशा में जागरूक करने का प्रयास करें।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान शिवरतन गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा शौकिया तौर शुरु किया गया नशा एक आदत बन जाती है, जिससे बाद में छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम सबको मिलकर नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
साइकिल रैली के टीम इंचार्ज कर्नल सोमबीर डबास ने कहा कि चाहे शराब हो या धूम्रपान, या फिर चाहे अन्य कोई ड्रग हो, जीवन के लिए घातक होता है। तत्पश्चात शहीद सिकंदर सिंह मेमोरियल गैलरी का उद्घाटन किया गया।
गौरतलब है शहीद सिकंदर सिंह वैश्य महाविद्यालय के 1991 से 94 सत्र के विद्यार्थी एवं एनसीसी के कैडेट रहे। सेना के ऑपरेशन रक्षक के दौरान वे 8 सितंबर 2001 को देश पर शहीद हो गए। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ. वंदना वत्स, डॉ. प्रमिला सुहाग, सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर, फर्स्ट ऑफिसर राजेश मुखी, सूबेदार हरपाल, सूबेदार अनिल उपस्थित रहे।