फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drug de-addiction center started in civil hospital, got provisional license

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ नशा मुक्ति केंद्र, मिला प्रोविजनल लाइसेंस

Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center started in civil hospital, got provisional license
अमर उजाला के 15 अप्रैल के अंक में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
अमर उजाला प्रभाव:


भिवानी। अब नशा छुड़वाने के लिए परिजनों को रोहतक या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने नशे की लत में पड़ चुके लोगों का नशा छुड़वाने के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र खोल दिया है।
जिले में कहीं भी सरकारी नशा मुक्ति केंद्र नहीं था, जिसकी वजह से युवाओं और बच्चों का नशा छुड़वाने के लिए अभिभावक पीजीआई रोहतक, चंडीगढ़ की दौड़ लगा रहे थे। अमर उजाला ने यह मुद्दा 25 अप्रैल के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रोविजनल लाइसेंस प्रदान किया है। इसके लिए वार्ड नंबर दो, ओपीडी कक्ष नंबर 17 और स्टाफ तय कर दिया गया है। अब जिले में यह सेंटर खुलने से नशे की लत में पड़ चुके युवाओं का नशा छुड़वाने में काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि डीसी नरेश नरवाल द्वारा जिले में सरकारी डी-एडिकशन सेंटर खोलने की योजना बनाई गई थी। जिला प्रशासन के प्रयास से अब यह सफल हुआ है। मनोचिकित्सक डॉ. नंदिनी लांबा को डी-एडिकशन सेंटर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सिविल सर्जन ने डायरेक्टर जनरल सोशल जस्टिस, अंत्योदय विभाग हरियाणा को इसकी स्वीकृति प्रदान करने एवं उपायुक्त नरेश नरवाल को उनके अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में एक भी सरकारी डी-एडीक्शन सेंटर नहीं है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। डी-एडीक्शन सेंटर खुलने से किसी भी वर्ग के लोगों को नशे छोड़ने में अब जिले से बाहर कहीं भी दूर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषकर युवा वर्ग से अपील की है कि वे अपने उज्जवल भविष्य के लिए किसी भी प्रकार का नशा न करें। यदि वे पहले से ही शराब या अन्य नशे के आदि हैं, तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर डी-एडीक्शन सेंटर से उपचार लें।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed