{"_id":"6940653947433a48430605af","slug":"drivers-not-following-the-rules-bhiwani-news-c-21-1-hsr1041-771401-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नियमों का पालन नहीं कर रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नियमों का पालन नहीं कर रहे वाहन चालक
Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए करते यातायात पुलिस।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे मार्गों पर ओवर स्पीडिंग एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आए दिन जानलेवा सड़क हादसे भी हो रहे हैं।
नेशनल हाईवे 334बी, एनएच 148बी और एनएच 152 डी पर वाहन चालक गति सीमा की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। जिससे आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को जिले के साथ लगते गांव कालियावास में हुआ रोडवेज और स्कूल बस हादसा भी ओवरस्पीडिंग का ही उदाहरण है।
जिले में यातायात पुलिस की दो गाड़ियों से वाहनों की गति पर नजर रखी जा रही है, उसके बावजूद ओवर स्पीडिंग का सिलसिला नहीं रुक रहा है। जिनमें वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी चोटें आती हैं। कई मामलों में तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण खो देते हैं, जिससे टक्कर और पलटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
दो इंटरसेप्टर से रखी जा रही निगरानी : जिले में लगातार बढ़ रही ओवर स्पीडिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ने निगरानी के लिए दो इंटरसेप्टर गाड़ियां तैनात की हैं। इन गाड़ियों के माध्यम से हाईवे पर चलने वाले तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड को रिकॉर्ड किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद