{"_id":"697a676e0d867b9e610c293c","slug":"drivers-conductors-and-students-were-administered-the-oath-to-follow-traffic-rules-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-146007-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चालक-परिचालकों व विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चालक-परिचालकों व विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ
Thu, 29 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खरक। गांव खरक खुर्द स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चालक-परिचालकों, स्कूल स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान प्राथमिक सहायता प्रवक्ता डॉ. हरेंद्र सिंह पुनिया ने चालक-परिचालकों, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
रेडक्रॉस के फर्स्ट एड प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। जागरूकता सत्र के समापन पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ओवरस्पीडिंग से बचने का पालन करेंगे। साथ ही अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।