{"_id":"65d3ba695f1fa267c3038da9","slug":"driver-dies-after-being-crushed-under-horse-carriage-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113422-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घोड़ा बग्गी के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घोड़ा बग्गी के नीचे दबने से चालक की मौत
Tue, 20 Feb 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव हरिपुर पालुवास निवासी एक व्यक्ति की घोड़ा बग्गी के नीचे दबने से मौत हो गई। देवराला में शादी समारोह से लौटने के दौरान रविवार रात को हादसा हुआ। जूई थाना पुलिस ने सोमवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
गांव हरिपुर पालुवास निवासी अनिल (24) शादियों में घोड़ा बग्गी ले जाता था। परिजनों ने बताया कि अनिल दो भाइयों बड़ा था और मेहनत मजदूरी के साथ शादी विवाह में घोड़ा बग्गी ले जाने का काम भी करता था। उसका छोटा भाई विकास है वह भी मेहनत मजदूरी करता है। गत 18 फरवरी की रात दस बजे अनिल व उसके साथ काम करने वाले उसके साथी गांव देवराला में एक शादी में घोड़ा बग्गी लेकर गए थे। शादी से वापस घर लौटने के लिए घोड़ा बग्गी को गाड़ी में चढ़ा रहे थे कि इसी दौरान बग्गी अनिल के ऊपर गिर गई। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बग्गी के नीचे से निकाल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के जांच अधिकारी रामभगत ने बताया कि मृतक अनिल के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।