फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking water crisis sparks anger, highway blocked for one and a half hours

Bhiwani News: पेयजल संकट से भड़का गुस्सा, डेढ़ घंटे तक जाम रहा हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis sparks anger, highway blocked for one and a half hours
हनुमान गेट चौक पर मटका फोड़कर पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
भिवानी। गर्मी के तीखे तेवरों के बीच पेयजल किल्लत से परेशान हनुमान गेट क्षेत्र के लोगों का सब्र सोमवार को टूट गया। नाराज महिलाओं और स्थानीय लोगों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर जाम लगाकर यातायात रोक दिया जिससे करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 11 बजे क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने एकत्र होकर चौक पर नेशनल हाईवे का रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाएं तत्काल समाधान की मांग पर अड़ी रहीं। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पुलिस चौकी जैन के प्रभारी मनीष वालिया ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


करीब एक बजे पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद स्थिति सामान्य हुई जिसके बाद महिलाएं अपने घरों को लौट गईं हालांकि इससे पहले वार्ड पार्षद की अगुवाई में महिलाएं मटके लेकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ताजद्दीन ने बताया कि चौगान माता मंदिर के पास पाइपलाइन में लंबे समय से तकनीकी दिक्कत आ रही है। मंदिर के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन की कई बार मरम्मत की गई लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है और भविष्य में ऐसी समस्या न आए इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।




पार्षद बोले-कई बार शिकायत दी नहीं हुआ समाधान

वार्ड पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि वे कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि डीसी स्तर पर आश्वासन तो मिलता है लेकिन पब्लिक हेल्थ विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा जिसके चलते लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed