फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dr. in Kungar. Those who opposed Ajay Chautala were not farmers but Congressmen: Jogendra

कुंगड़ में डाॅ. अजय चौटाला का विरोध करने वाले किसान नहीं कांग्रेसी थे : जोगेंद्र

Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. in Kungar. Those who opposed Ajay Chautala were not farmers but Congressmen: Jogendra
भिवानी। रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में शनिवार को जननायक जनता पार्टी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान जजपा नेताओं ने बीते दिनों जिला के गांव कुंगड़ में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला का विरोध करने वाले लोगों के चेहरे व पद उजागर किए। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला का विरोध करने वाले कोई किसान नहीं, कांग्रेस के पदाधिकारी थे। यह पूरा कार्यक्रम एक सोची-समझी साजिश के तहत रचा गया था।
विज्ञापन

जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह बागनवाला ने बताया कि 9 अप्रैल को जिला के गांव कुंगड़ में जजपा राष्ट्रीय डाॅ. अजय सिंह चौटाला का विरोध करने वाले महज 2-4 ही लोग थे, जो कि किसान नहीं, बल्कि कांग्रेस के समर्थक व पदाधिकारी हैं। जिनके सोशल मीडिया पर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो भी है। बागनवाला ने बताया कि सबसे ज्यादा विरोध करने वाला दो लोग कांग्रेस के एजेंट है, जिनका किसानों से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि विरोध के दौरान अजय चौटाला ने उनसे बात करनी चाही पर उन्होंने नहीं की। बागनवाला ने कहा कि जजपा ने किसानों को लेकर कभी भी छोटी बात नहीं कही। इस अवसर पर ईश्वर मान, शंकर आहूजा, राजेश ग्रेवाल, संजय कारखाल, अशोक सिहाग, सुरेश बागरी, सुल्तान फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed