{"_id":"647e2c11b77bf1fabf0a7a94","slug":"do-not-jam-on-the-highway-during-the-day-the-construction-agency-is-doing-cc-road-construction-work-at-night-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिन में न लगे हाईवे पर जाम, रात को कंस्ट्रक्शन एजेंसी कर रही सीसी सड़क निर्माण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिन में न लगे हाईवे पर जाम, रात को कंस्ट्रक्शन एजेंसी कर रही सीसी सड़क निर्माण का काम
Tue, 06 Jun 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के शहर के हिस्से में करीब चार किलोमीटर लंबी सीसी पैटर्न पर सड़क बन रही है। दिन के समय हाईवे पर वाहनों का जाम न लगे, इसलिए कंस्ट्रक्शन एजेंसी के कर्मचारी रात के समय काम करते हैं। अब एक तरफ की सीसी सड़क तैयार हो चुकी है, जिसके बाद दूसरी तरफ से सीसी सड़क निर्माण का काम शुरू किया है।
रूट डायवर्ट होने की वजह से रोडवेज बसें भी अंदर से होकर जा रही है, जिस कारण बड़ चौक, महम गेट, हांसी गेट और घंटाघर पर वाहनों का जाम लग रहा है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर नया बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक और अग्रसेन चौक से लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक सीसी पैटर्न पर सड़क बनाई जा रही है। करीब 26 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अग्रसेन चौक से नया बस स्टैंड की तरफ जाने वाली एक तरफ की सीसी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि नया बस स्टैंड रोहतक की तरफ से अग्रसेन चौक की ओर आने वाली सड़क निर्माण शुरू हुआ है।
रोहतक की तरफ से आने वाले वाहनों को हालुवास मोड से ही मिनी बाईपास बड़ चौक की तरफ मोड़ा गया है। बस स्टैंड से भी रोडवेज बसों का आवागमन अगले गेट के बजाय पीछे के गेट से किया जा रहा है। ये रोडवेज बसें भी मिनी बाईपास के रास्ते ही शहरी सड़कों से होकर गंतव्य की ओर जा रही हैं। इसकी वजह से सरकुलर रोड पर जाम के हालात बन रहे हैं। हालांकि हाईवे निर्माण की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हुए हैं। मगर सोमवार को ज्यादातर छोटे वाहन सरकुलर रोड पर उतर आते हैं, जिसकी वजह से अगर कोई बड़ा वाहन बीच में फंसा तो जाम लगना लाजमी है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी फंस रही जाम में
हाईवे की वजह से रूट डायवर्ट किए जाने और सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति बनने का सीधा असर मरीजों को रोहतक पीजीआई लेकर जाने वाली एंबुलेंस पर भी पड़ रहा है। ये एंबुलेंस वाया मिनी बाईपास होकर हालुवास मोड से पीजीआई की तरफ जा रही हैं। ऐसे में कई बार इन्हें भी जाम से जूझना पड़ता है।
हालुवास गेट का रास्ता भी पड़ा है बंद
लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज हालुवास गेट के समीप भी रास्ता बंद पड़ा है। यहां पर भी सीसी सड़क तैयार हो रही है। इसकी वजह से राजस्थान, लोहारू, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी की ओर से आने वाले छोटे वाहन शहर के अंदर से ही आवागमन कर रहे हैं। इस वजह से भी जाम के हालात बन रहे हैं।
हाईवे का करीब आधे सरकुलर रोड पर सीसी पैटर्न से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। हमने मिनी बाईपास और नए बाईपास से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ है। कुछ रोडवेज की बसें अंदर से होकर जा रही हैं। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए सभी बिंदुओं पर यातायात कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
-विक्रांत सिंह, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
नेशनल हाईवे को सीसी पैटर्न पर तैयार कराने का काम चल रहा है। ये कार्य नौ माह में पूरा किया जाना है। निर्माण एजेंसी दिन के बजाय रात के समय सीसी सड़क का काम करा रही है। इससे दिन के समय ट्रैफिक अधिक होने से जाम भी नहीं लगेगा और कंक्रीट भी अधिक तापमान की वजह से जल्दी सेट नहीं होगा।
-राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएच अथॉरिटी रोहतक मंडल।