{"_id":"677e998efedd9350dd03a399","slug":"do-not-be-afraid-of-hmpv-virus-its-treatment-is-possible-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128281-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमपीवी वायरस से डरें नहीं, इसका इलाज संभव : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमपीवी वायरस से डरें नहीं, इसका इलाज संभव : सीएमओ
Wed, 08 Jan 2025 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। एचएमपीवी के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल से सीएमओ रघुवीर सिंह शांडिल्य ने भी लोगों को सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि एचएमपीवी वायरस से डरें नहीं, इसका इलाज संभव है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल हरियाणा में वायरस का एक भी केस नहीं है। इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी हमें छींकते समय रूमाल या मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अगर खांसी, जुकाम व बुखार होता है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह अनुसार दवा लेकर इलाज शुरू करें। इस वायरस से ग्रस्त 70 से 80 मरीज खुद ही ठीक हो जाते हैं। भारत में अभी 8 केस हैं। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में भी आइसोलेसन वार्ड बनाने के साथ ही चिकित्सकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पांच वर्ष से छोटे बच्चे व 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।