{"_id":"a6e58b6244b756105ed936e60e605910","slug":"dj-fired-at-two-brothers-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर विवाद में दो भाइयों पर गोली दागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर विवाद में दो भाइयों पर गोली दागी
भिवानी
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामूपुरा गांव में डीजे पर नाचते समय हुए विवाद में दो भाइयों पर गोली चला दी। गोली एक को कंधे में लगी और दूसरे के शरीर को छूते हुए निकल गई। घायलों को सूई स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों और घायलों के परिजनों ने चार-पांच घरों पर जमकर पत्थर बरसाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
घटना बुधवार रात करीब पौने 10 बजे की है। बवानीखेड़ा क्षेत्र के बलियाली और रामूपुरा गांव साथ-साथ लगते है। बलियाली गांव के दो भाई रामूपुरा में गए थे। रामूपुरा में एक युवक की छह तारीख को शादी है और उसके घर मंगलवार को समारोह (बान) था। समारोह के दौरान डीजे पर विवाद हुआ और एक युवक ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी। एक के कंधे पर गोली लगी जबकि दूसरे की शर्ट को छूते हुए निकल गई। घायल को तुरंत सूई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना पर घायलों के परिजन भी वहां पहुंच गए और गोली चलाने के शक में गली के चार-पांच घरों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक-दो युवकों के घायल होने के समाचार है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक भारी पुलिस बल गांव में तैनात था तथा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में भी अलर्ट हुआ प्रशासन
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ। डीएसपी अमित भाटिया स्वयं टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। करीब आधा घंटा घायलों के आने का इंतजार किया। परिजनों द्वारा घायलों को किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सूचना के बाद ही पुलिस अस्पताल से निकली। देर रात तक कुछ पुलिस कर्मी अस्पताल में डेरा डाले हुए थे।
पुलिस टीम गांव में है। गांव में स्थिति अब काबू में है। दोनों भाइयाें को गोली लगने की सूचना है। अब अस्पताल जा रहे है वहीं जाने के बाद सारी स्थिति साफ होगी। गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। - अजीत कादियान, एसएचओ, बवानीखेड़ा