फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diwali festival ended on Bhai Dooj

Bhiwani News: भाई दूज पर पूरा हुआ दीपावली का त्योहार

Mon, 04 Nov 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival ended on Bhai Dooj
 ​भिवानी में भाइयों को रोली का टीका लगातीं बीके सुमित्रा।
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की शाखा सिद्धि धाम में प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने ब्रह्मावत्सों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार भाई दूज पर पूरा होता है। इस दिन सभी बहने भाइयों को रोली का टीका लगातीं हैं, जोकि आत्मा भाई-बहन, सच्चे स्नेह और प्रभु पिता परमात्मा की याद दिलाता है। आत्मा का असली स्वभाव पवित्रता है। बताता है कि सतयुगी दुनिया में प्रेम और आत्मा भाई-बहन की दृष्टि वृत्ति थी। बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि भाई दूज का आध्यात्मिक अर्थ है आत्म स्मृति। इसका तिलक हमारी प्राचीन सभ्यता को दर्शाकर इसकी याद दिलाता है। मर्यादानुसार हमें हर रोज आत्मिक तिलक देने की जरूरत है। इस अवसर पर बीके भीम, बीके राजेश, बीके शुभम, बीके आरती, बीके शारदा, बीके बंटी आदि मौजूद रहे।

भैया दूज पर दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में उमड़े भक्त

भिवानी। भैया दूज के इस पावन अवसर पर दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में भक्त उमड़े। भाई-बहन के इस विशेष रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और आरती की गई। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र और सफलता की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान जताया। इस दौरान मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी ने कहा कि भैया दूज पर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास को नई ऊर्जा मिलती है। काली देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए ऐसे आयोजनों का केंद्र सदैव रहा है।
विज्ञापन


भैया दूज पर दिया पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश

भिवानी। सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज ने अपनी बेटियों को पर्यावरण से जुड़कर भैया दूज का पर्व मनाने की नसीहत दी। अशोक की आठ वर्षीय बेटी आरोही और 12 वर्षीय बेटी नव्या ने भैया दूज के पर्व को अनूठे संदेश के साथ मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को तिलक लगा सबके प्राणों के रक्षक पेड़, पौधों और पर्यावरण की सलामती की कामना की। उन्होंने लड्डू गोपाल को भी मोली बांधकर भगवान से देश में खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed