फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divyangs surrounded MLA and MP residence

दिव्यांगों ने किया विधायक व सांसद आवास का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Divyangs surrounded MLA and MP residence
पनी मांगों संबंधी ज्ञापन सांसद धर्मबीर सिंह की पत्नी को सौंपते दिव्यांगजन। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले दिव्यांगों का धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता विनोद वर्मा ने की। संजय अग्रवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुनील पवार उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, उपायुक्त को राज्य स्तरीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला स्तरीय मांगों के लिए उपायुक्त को ज्ञापन डीडीपीओ को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पश्चात दिव्यांगों ने धरना स्थल से घनश्यामदास सर्राफ भिवानी विधायक के ऑफिस की तरफ कुच किया और कार्यालय को घेराव काफी देर तक नारेबाजी की। काफी देर बाद विधायक घनश्याम दास सर्राफ दिव्यांगों के समक्ष आए उनको ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 44 दिन तक न तो धरने पर उपस्थित हुए, न ही कोई संज्ञान लिया। इसलिए दिव्यांग शनिवार को खुद चलकर उनके आवास का घेराव करने पहुंचे। इस पर घनश्यामदास सराफ ने कहा कि वे दो दिन के अंदर अंदर धरना स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था करवा देंगे और उनकी मांगों को भी जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद दिव्यांगों ने सांसद कार्यालय का घेराव किया। सांसद की तरफ से सांसद की धर्मपत्नी ने ज्ञापन पत्र लिया और आश्वासन दिया कि सांसद आते ही उनकी मांगों को संज्ञान में लाकर समाधान कराया जाएगा। धरने के मंच की अध्यक्षता चरण सिंह उर्फ बिट्टू सरपंच प्रधान करनाल ने की, मंच का संचालन नरेश प्रधान जींद ने किया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि दिवयांग अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर संजय अग्रवाल एडवोकेट, सुमित शर्मा भिवानी, ओमप्रकाश, कृष्ण, सुखबीर, जिले सिंह, चांदीराम, पुष्पा, करनाल से रामपाल सुशील कल्याण सिंह उपाध्याय संयोजक, सुमित कृष्ण वर्मा, रोहित कुमार, अमित कुमार, आनंद, संदीप, नरेश प्रधान, गुलाब सिंह ढाका प्रधान सोनीपत, राजपाल, जींद से विनोद, संदीप, नरेश कुमार, सुनील, जगबीर, गुलाब सिंह, तोशाम से रीना, उमेद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed