फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District residents should take advantage of Samadhan camps: Deputy Commissioner

समाधान शिविरों का लाभ उठाएं जिलावासी : उपायुक्त

Sat, 23 Nov 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
District residents should take advantage of Samadhan camps: Deputy Commissioner
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के तत्पर समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को इन समाधान शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक नगर परिषद कार्यालय भिवानी, नगर पालिका लोहारू, तोशाम, बवानीखेड़ा व सिवानी के अलावा जिला के सभी बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनका तुरंत प्रभाव से समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित किए गए समाधान शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से जिला में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई, उन में से सात का मौके पर ही निपटान कर दिया गया है। शेष शिकायतों का निवारण करने के लिए तुंरत प्रभाव से आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed