फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   district hospital, doctor, opreation

आरोपः करना था दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया बाएं का

Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
district hospital, doctor, opreation
जिला सामान्य अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप लगाती बुजुर्ग महिला व उसके परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल में चिकित्सक पर बुजुर्ग महिला के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने फ्रैक्चर वाले पैर की जगह सही पैर का ऑपरेशन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में जांच कमेटी का गठन किया है। वहीं चिकित्सक का कहना है कि परिजनों के आरोप गलत हैं। बुजुर्ग महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर था और दोनों का ही ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

गांव रानिला निवासी सुखबीर ने बताया कि उसकी 78 वर्षीय मां भतेरी देवी की करीब 10 दिन पहले चारपाई से गिरने के कारण दाएं पैर के कुल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। वेे उन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने तीन फरवरी को उसकी माता भतेरी देवी का ऑपरेशन किया। सात फरवरी को उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। जब उसकी पत्नी मां के कपड़े बदलने लगी तो उसने देखा कि उसकी मां का दायां पैर नीला पड़ा हुआ था और पैर की टूटी हुई हड्डी साफ दिख रही थी। साथ ही पैर में सूजन भी था। उन्होंने देखा कि चिकित्सक ने लापरवाही से दाएं पैर की जगह बाएं का ऑपरेशन कर दिया है। परिजन अपने शक को दूर करने के लिए जिला सामान्य अस्पताल के सामने स्थित प्राइवेट लैब में एक्स-रे करवाने के लिए गए तो वहां भी इसकी पुष्टि हुई। आठ फरवरी को वो अपनी माता को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए जिस पैर में फ्रैक्चर हुआ था, उसका ऑपरेशन कर दिया। सुखबीर का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए सामान भी बाहर से मंगवाया गया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसकी मां के दूसरे पैर का ऑपरेशन किया गया है। इसके लिए चिकित्सक ने अभी तक कोई रुपये नहीं लिए हैं। साथ ही ऑपरेशन के बाद उसे प्राइवेट वार्ड में दाखिल किया है। उन्हें मिलने से भी मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक की दलील, दोनों पैर में थे फ्रैक्चर
चिकित्सक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बुजुर्ग महिला के परिजनों को किसी ने बहका दिया है। महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर था। पहले एक और अब दूसरे पैर का ऑपरेशन किया गया है। कोई भी आकर महिला की रिपोर्ट देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामला संज्ञान में आने के बाद इस संबंध में तुरंत प्रभाव से अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की गई है। जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी इस मामले में जांच के दौरान चिकित्सक और मरीज के परिजनों से बातचीत करेगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक ने भी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed