फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Distributed Rs 924 crore of credit cards to the farmers of Haryana : Governor

हरियाणा के किसानों को क्रेडिट कार्ड के 924 करोड़ रुपये बांटे : राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Distributed Rs 924 crore of credit cards to the farmers of Haryana : Governor
जींद जिले के गांव गतौली के रूस्तम के साथ कैप्टन हरिओम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के 25 हजार जरूरतमंद परिवारों की आमदनी में वृद्धि के लिए पशुपालन विभाग व कृषि विभाग की डेयरी, मत्स्य पालन, शूकर पालन आदि स्कीमों से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने पशुधन क्रेडिट कार्ड व किसान क्रेडिट कार्ड में अब तक 924 करोड़ की राशि वितरित की है। यह बात भिवानी के हुडा सेक्टर-13 के सामने मैदान में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पशुधन विकास बोर्ड, मत्स्य पालन विभाग के तत्वावधान में आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला पहुंचे और उन्होंने कहा कि पशुधन संपदा ही देश की सच्ची संपदा है। पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। प्रदर्शनी के शुभारंभ पर जय हिंद, जय किसान और जय हरियाणा के उद्घोष से राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में 65 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि गांव बचेगा तो देश बचेगा और गांव जिंदा रहेगा तो देश जिंदा रहेगा। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो कि 14 फसलों का समर्थन मूल्य किसानों को दे रहा है। तेलंगाना राज्य के मूल निवासी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देशी साहीवाल और मुर्राह नस्ल की गाय-भैंस को हैदराबाद के लोग भी हरियाणा से लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने भिवानी में वर्ष 1997 के बाद आयोजित की जा रही 38 वीं प्रदेश स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और उनकी टीम को बधाई दी। कृषि मंत्री ने स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर राज्यपाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुधन संपदा ही देश की सच्ची संपदा, सभी पशुओं का किया जाएगा वैक्सीनेशन : पुरुषोत्तम रूपाला
भिवानी। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि पशुधन ही देश की सच्ची संपदा है। इस संपदा को बचाने व बढ़ाने के लिए देशभर के सभी पशुओं को वैक्सीनेशन किया जाएगा। हरियाणा के उत्तम नस्ल के पशु पूरे देश में विख्यात हैं। पूरे देश में पशुओं के लिए मोबाइल पशु उपचार वैन सेवा शुरू की जा रही है और कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा की गई मांग के अनुरूप हरियाणा में पशुओं के आपातकाल उपचार के लिए पशुओं की एंबुलेंस सेवा दी गई है।
केंद्रीय मंत्री रूपाला ने इस दौरान पशु मेले में आए नामी पशुओं का अवलोकन किया और पशुपालकों से बातचीत की। मंत्री रूपाला ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा पशुपालन व मछली पालन पर जोर दे रही है। न केवल भैंस बल्कि बकरी के दूध की कीमत भी हजारों रुपयों में हो रही है। हमारे देश में पांच लाख रुपये की कीमत की भी बकरी है। कोरोना काल ने बकरी के दूध की दूसरे देशों में भी डिमांड बढ़ा दी है। पशुपालन एक अच्छा व्यवसाय है और बस हमें दूध की मार्केटिंग करने की जरूरत है। इसी कड़ी कच्छ के रेगिस्तानी इलाके में ऊंटनी के दूध की पैकिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पशु पालको नई-नई तकनीकों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री दलाल हरियाणा के पशुपालकों को करोड़पति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुर्राह नस्ल की भैंस न केवल हरियाणा की, बल्कि पूरे देश की शान है।
कार्यक्रम को सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन सुभाष बराला व पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास सर्राफ, एसीएस अशोक खेमका, पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, उपायुक्त आरएस ढिल्लो, एसपी अजीत सिंह शेखावत, एडीसी राहुल नरवाल, एसडीएम महेश कुमार, गोशाला आयोग के चेयरमैन सरवण गर्ग, पुंडरी के विधायक रणधीर गोलन, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, लुवास के कुलपित डॉ. विनोद वर्मा, विभाग के एमडी डॉ. एसके बागोरिया, निदेशक विरेंद्र लौरा, मछली पालन विभाग के निदेशक धर्मेंद्र बुधवार, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, व निजी सचिव जेपी दूबे आदि मौजूद रहे।
दूध उत्पादन में पहले नंबर पर होगा हरियाणा : दलाल
प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में 1142 ग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से दूध का उत्पादन हो रहा है। पंजाब के बाद हरियाणा सबसे अधिक दूध का उत्पादन करता है। वह दिन दूर नहीं, जब विकासशील व वैज्ञानिक सोच के साथ प्रदेश को दूध उत्पादन में पहले स्थान पर लाया जाएगा। दुधारू पशुओं की नस्ल को और बेहतर बनाने के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर यह शानदार आयोजन किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि वे हरियाणा के किसानों को हृदय से प्रणाम करते हैं। किसानों ने न केवल देश की आर्थिक ताकत को मजबूत किया है, बल्कि अनाज उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य किया है।
70 नई मोबाइल वैन चलाएंगे
पशुपालन विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के पशुओं की नस्ल में सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने कृत्रिम गर्भाधान का शुल्क 500 रुपये से घटाकर 200 रुपये निर्धारित किया है। मुंहखुर व गलघोंटू बीमारी का एक ही टीका लगाने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। राज्य में 52 लाख पशुओं को मुंहखुर व ब्रूसेला रोग की 48 लाख वैक्सीन दी गई है। पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. बीरेंद्र सिंह लौरा ने कहा कि पशुपालन को लाभकारी व प्रमुख व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पशुचिकित्सा सुलभ करवाने के लिए 70 नई मोबाइल वैन चलाई जाएंगी।

रैंप पर दिखाए ऊंट, घोड़ी, भैंस, झोटे, बकरी ने जलवे
केंद्रीय पशुपालन मंत्री रूपाला के समक्ष पशुओं का रैंप पर प्रदर्शन भी करवाया गया, जो मेले का आकर्षण का केंद्र रहा है। इस दौरान मुर्राह नस्ल की भैंस, नामी झोटे व उत्तम नस्ल की घोड़ियों का लाया गया। रैंप पर ऊंटों का नृत्य देखने लायक था। ऊंटों ने जमीन पर अपना सिर रख केंद्रीय मंत्री व अन्य नेताओं का अभिवादन किया। हरियाणा व साहीवाल नस्ल की गायों की सुंदरता भी देखने की लायक थी। हजारों की संख्या में लोगों ने तालियां बजाकर पशुओं व उनके मालिकों का हौसला अफजाई किया। केंद्रीय मंत्री रूपाला और प्रदेश के कृषि मंत्री दलाल ने पशुपालकों से अच्छी नस्ल के पशु पालने का आह्वान किया।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में उम्दा नस्ल के पशुओं के स्टॉलों का निरीक्षण करते हरिया?

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में उम्दा नस्ल के पशुओं के स्टॉलों का निरीक्षण करते हरिया?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed