फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispute in two groups after debate on facebook.

फेसबुक पर लाइव बहस के बाद आमने-सामने हुए दो गुट

Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute in two groups after debate on facebook.
हांसी गेट पर झगड़े में घायल युवक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। फेसबुक पर दो दिन से दो गुटों में चल रही बहस के बाद चैलेंज देते हुए एक गुट के दर्जनभर सदस्य शहर के हांसी गेट चौक पर पहुंचे और एक युवक की पिटाई कर दी। हालांकि चौक पर पुलिस तैनात होने के कारण हमलावर युवक महम गेट और हांसी रोड पर भाग निकले। फेसबुक पर दो गुटों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों लाइव आकर एक-दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक युवक भिवानी के एक गांव है जबकि दूसरा हिसार से। दोनों एक-दूसरे पर जातिगत कमेंट कर चैलेंज दे रहे थे। इसी कड़ी में एक गुट ने शहर के हांसी गेट चौक पर आने का चैलेंज किया। बाद में यहां अचानक ही एक युवक पर दर्जनभर से अधिक युवकों ने हमला कर दिया, जिससे यहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भिवानी जिले के विभिन्न गांवों के अलावा हिसार, दिल्ली से भी युवक पहुंचे थे। हमला किस गुट ने किया यह साफ नहीं हो पाया है। हांसी गेट चौक पर हंगामा हुआ और भीड़ हुई तो पुलिस भी पहुंची। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। कोई महम रोड की ओर भाग तो कोई हांसी रोड पर।
विज्ञापन

कोरोना का भी खतरा आया नजर
युवाओं की टोली ग्रुप में थी और बिना मास्क के थे। इतना ही नहीं झगड़े के बाद फेसबुक लाइव आकर युवकों ने बताया कि वे दिल्ली और हिसार से आए हैं। दिल्ली से हरियाणा प्रवेश की सीमाएं वैसे ही सील हैं। ऐसे में दिल्ली से युवकों का आना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। अब तक तीन ऐसे कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, जो दिल्ली गए थे। इनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान, एक बीएसएफ का जवान और एक शिक्षक शामिल हैं। बीएसएफ जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शिक्षक अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की सूचना आई थी, मगर गए तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस को अभी किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर विद्यानंद, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed