फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispute broke out in MLA camp office of Bagkothi, allegation of beating neighbor

Bhiwani News: बागकोठी के विधायक कैंप ऑफिस में हुआ विवाद, पड़ोसी की पिटाई का आरोप

Mon, 13 Nov 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dispute broke out in MLA camp office of Bagkothi, allegation of beating neighbor
भिवानी। शहर के बागकोठी स्थित पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के कैंप ऑफिस में विवाद हो गया। वहीं पड़ोसी ने पिटाई का आरोप लगाया है। मामले ने तूल पकड़ा तो शहर थाना पुलिस भी कैंप ऑफिस में पहुंची। वहीं वहां हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया। मामला छोटी दिवाली का है।
विज्ञापन

बागकोठी स्थित कैंप ऑफिस में विधायक की गाड़ी के चालकों के लिए भी रेस्ट रूम बनाया हुआ है। छोटी दिवाली पर कैंप ऑफिस में बधाई देने वालों की गहमागहमी थी कि इसी बीच विधायक की गाड़ी का चालक पड़ोसी युवक से उलझ बैठा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक के बेटे को बीच बचाव में आना पड़ा। पड़ोसी द्वारा विधायक पक्ष के लोगों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया। दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती देख शहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस एसएचओ विद्यानंद अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और फिर मामले की जानकारी जुटाई। विधायक कैंप ऑफिस में झगड़े की सूचना पूरे शहर में आग की तरफ फैली और इस पर विपक्ष ने भी राजनीतिक रोटियां सेकनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी को बंद करवाए पुलिस : वासुदेव शर्मा
शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी को पुलिस एवं प्रशासन तुरंत बंद करवाए अन्यथा शहर के हालात चिंताजनक हो जाएंगे। यह बात पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि दिवाली से ठीक एक रात पहले जिस तरह भिवानी के राजनेताओं द्वारा आम आदमी के साथ लड़ाई-झगड़े की जो वारदात की गई है, उससे साफ जाहिर हो रहा कि उन लोगों को कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार में बने लोग ही कानून तोड़ेंगे तो आम जनता का की रक्षा भगवान भरोसे ही होगी। इस प्रकरण से शहर में एक डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन के ऊपर शहर में शांति बनाए रखने की जिम्मेवारी है वो ही शांति भंग कर रहे हैं जो भिवानी के लिए घातक है। डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रशासन मामले की तह तक जाने के बजाय उसे दबाने की कोशिशों में जुटा है।

कैंप ऑफिस में चालक के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। बाद में बात सुलझ गई थी। यह कोई बड़ी बात नहीं है। मेरी तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। मुझे तो उसकी पहले कोई जानकारी नहीं थी, बाद में इस संबंध में मुझे पता चला है। पूरा हल्का मेरा घर है, सभी मेरे अपने हैं। इस पर बेवजह राजनीति करना ठीक नहीं है।

-घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक भिवानी।

मेरे पास विधायक कैंप ऑफिस में झगड़े की सूचना आई थी। विधायक के चालक और पड़ोसी युवक के बीच कोई विवाद हुआ था। इसकी सूचना पाकर मेरी टीम मौके पर पहुंची थी। अभी तक पुलिस के समक्ष किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर ही पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
-विद्यानंद, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article