फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispute between departments over construction of night shelter, PWD halts work

Bhiwani News: रैन बसेरा निर्माण को लेकर विभागों में विवाद, पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम

Sat, 21 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute between departments over construction of night shelter, PWD halts work
तोशाम रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरा निर्माण को लेकर खोदी गई नींव। 
भिवानी। तोशाम रोड रेलवे ओवरब्रिज बाल सेवा आश्रम के सामने ओवरब्रिज के नीचे ही रैन बसेरा निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो सरकारी विभागों के बीच विवाद हो गया। नगर परिषद का ठेकेदार जेसीबी और निर्माण सामग्री डालकर रैन बसेरा निर्माण का काम शुरू करा चुका था। रेलवे ओवरब्रिज को थामने वाले भारी भरकम पिलर के ठीक नीचे ही जेसीबी से नींव भरने के लिए गहरी खोदाई भी कराई गई थी। जब इसकी भनक पीडब्ल्यूडी विभाग को लगी तो मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। नियमों के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। जबकी पुल पीडब्ल्यूडी विभाग का है, उससे कोई अनुमति तो दूर मामला संज्ञान में ही नहीं था। जबकि नगर परिषद अधिकारी उपायुक्त से अनुमति व आदेश पर यहां रैन बसेरा निर्माण का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी-तोशाम मार्ग पर टीआईटी कॉलेज के समीप रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है। स्टेशन के नजदीक बाल सेवा आश्रम में सामने रैन बसेरा बनाने के लिए जेसीबी ने नींव खोद डाली। जबकि नगर परिषद के ठेकेदार ने निर्माण के लिए मौके पर ईंटें व अन्य सामग्री भी मंगवा डाली। जब इसकी भनक पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता सोनू हुड्डा ने काम कर रहे ठेकेदार से एनओसी व अन्य औपचारिकताओं के बारे में पूछा। ठेकेदार यह सुन बगलें झांकने लगा। यहां रैन बसेरा निर्माण संबंधी कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं मिला तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने काम रुकवा दिया और सोमवार तक कार्यालय में संबंधित मामले से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए। आनन-फानन में ठेकेदार ने मौके पर मंगवाई गई ईंटों को भी उठवा दिया और जेसीबी को भी वहां से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि तोशाम रोड रेलवे ओवरब्रिज पीडब्ल्यूडी विभाग के दायरे में आता है। इस पुल के नीचे किसी भी तरह का कोई भी निर्माण या अतिक्रमण करना गैर कानूनी दायरे में आता है। ऐसे में उपायुक्त की अनुमति कैसे दी गई अब यह भी जांच का विषय बन गया है। क्योंकि पुल के नीचे किसी भी तरह का निर्माण कर जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है। रैन बसेरा बनाने से पहले नगर परिषद में प्रस्ताव पास करना और भवन का नक्शा पास भी अनिवार्य है, क्योंकि ये आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन की तरफ जाने वाला रास्ता भी कर रहे थे बंद
बाल सेवा आश्रम के सामने से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाला रास्ता भी इस निर्माण की वजह से बंद हो जाएगा। क्योंकि ठीक सामने ही रैन बसेरा बनाया जा रहा है। ऐसे में पुल के दोनों तरफ सर्विस रोड भी बने हैं, मगर बाल सेवा आश्रम के सामने स्टेशन की तरफ जाने वाला सर्विस रोड भी इसकी वजह से बंद हो रहा है।
:
हमारे पर तोशाम रोड टीआईटी रेलवे पुल केे नीचे निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया। नगर परिषद की तरफ से रैन बसेरा निर्माण का हवाला दिया गया, लेकिन मौके पर काम करा रहे ठेकेदार के पास कोई दस्तावेज नहीं थे, इसलिए काम रुकवा दिया गया है और सोमवार तक इस कार्य से संबंधित दस्तावेज भी कार्यालय में तलब किए गए हैं। रेलवे पुल के नीचे किसी भी तरह का ना तो निर्माण किया जा सकता है ना ही विभाग इसकी अनुमति दे सकता है।

-सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।

उपायुक्त की तरफ से तोशाम रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा निर्माण का आदेश दिया गया था। जिसके बाद नगर परिषद ने यहां रैन बसेरा निर्माण का काम शुरू कराया है। पीडब्ल्यूडी ने काम बंद करा दिया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
-सुरेंद्र सांगवान, म्युनिसिपल इंजीनियर नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed