फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dispute, beated, police, case, bhiwani, hindi news

रंजिशन घर में घुसकर परिवार को पीटा

Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
dispute, beated, police, case, bhiwani, hindi news
crime - फोटो : demo pic
शहर के वार्ड नंबर-4 में पुरानी रंजिश में हुए हमले में एक महिला सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिविल अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड नंबर-4 निवासी सुनील ने बताया कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति से प्लॉट के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हो गया था। विवाद को उस समय आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया था। उक्त व्यक्ति इसके बाद भी उससे रंजिश रखने लगा। घायल ने बताया कि शनिवार शाम वह व्यक्ति उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


उसने इसका विरोध किया तो वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने मौके पर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद उक्त सभी दीवार फांदकर जबरन उनके घर में घुस गए। सुनील ने बताया कि उन सभी ने घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सुनील, उसकी पत्नी सुदेश और पिता ओमप्रकाश घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। सुनील ने बताया उक्त हमलावर जाते समय उसको जान से मारने की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed