{"_id":"676ee1e2cea46f62b60e3786","slug":"disposal-of-251-claims-and-objections-of-voter-list-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127727-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चुनाव : ड्राफ्ट मतदाता सूची के 251 दावे और आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चुनाव : ड्राफ्ट मतदाता सूची के 251 दावे और आपत्तियों का निस्तारण
Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहारू। एसडीएम एवं रिवाइजिंग अथॉरिटी मनोज दलाल ने शुक्रवार को नगर पालिका लोहारू के चुनावों के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची के 251 दावे और आपत्तियों का निपटारा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह 31 दिसंबर तक उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है।
एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि नपा लोहारू की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 11,075 मतदाता शामिल हैं। जिनमें से 5,759 पुरुष और 5,315 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नगर पालिका लोहारू में चुनाव के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। उन्होंने बताया कि अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह उपायुक्त के समक्ष 31 दिसंबर तक अपील कर सकता है। उन्होंने बताया कि छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।