{"_id":"678548656bd2be7732081875","slug":"disability-is-not-evil-recognize-their-talent-beo-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128529-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता कोई बुराई नहीं, उनकी प्रतिभा पहचानें : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता कोई बुराई नहीं, उनकी प्रतिभा पहचानें : बीईओ
Mon, 13 Jan 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोहारू के मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं बीईओ विजय प्रभा।
लोहारू। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने कहा कि दिव्यांगता कोई बुराई नहीं है, ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को एक छिपी हुई प्रतिभा दी है। उस प्रतिभा को पहचान लिया जाए और उसे निखारने का प्रयास किया जाए तो प्रत्येक व्यक्ति बेहतर मुकाम हासिल कर सकता है।
वे सोमवार को मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य पूनम श्योराण की अध्यक्षता में दिव्यांगों के अभिभावक और शिक्षक के लिए आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। नोडल अधिकारी अनिल कटारियों के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
बीईओ विजय प्रभा ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति में कभी भी किसी प्रकार की हीन भावना का विकास नहीं होने देना चाहिए। इसके लिए उसके अभिभावकों और अध्यापकों को चाहिए कि वे दिव्यांग बच्चे या व्यक्ति का हौसला बढ़ाएं और उन लोगों के किस्से सुनाने चाहिए जिन्होंने दिव्यांगता को मात देकर विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल की हो।
विज्ञापन
प्राचार्या पूनम श्योराण ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सामाजिक व्यक्ति दिव्यांगों के अभिभावकों को सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के लिए जागरूक करेंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दौलतराम सोलंकी, संजय खंडेलवाल सचिव व्यापार मंडल, नरेश मेचू, राजीव वत्स, उमेद सिंह, अनिल कटारिया, सुरेश शर्मा, नीरज शर्मा उपस्थित रहे।