फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   diputy cmo, corona positive, dengue lab closed

डिप्टी सीएमओ कोरोना संक्रमित, डेंगू की जांच लैंब बंद, 150 सैंपल अटके

Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
diputy cmo, corona positive, dengue lab closed
सामान्य अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पॉजिटिव आने के बाद बंद पड़ा सीएमओ कार्यालय। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : Bhiwani
जिला सामान्य अस्पताल में एक डिप्टी सीएमओ कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए डेंगू की जांच लैब को तीन दिन के लिए बंद कर दिया। ऐेसे में डेंगू जांच के लिए आ रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर जांच न होने के कारण डेंगू आशंकित मरीजों को भी अपनी सेहत बिगड़ने का डर सताने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल में डिप्टी सीएमओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके कारण अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को ही डेंगू टेस्ट लैब में सैनिटाइजर का छिड़काव करवा कर तीन दिन के लिए बंद कर दिया। डेंगू टेस्ट लैब अब सोमवार को खुलेगी। लैब में रोजाना करीब 50 से 60 डेंगू टेस्ट के सैंपलों की जांच की जाती है, वहीं करीब 20 से 30 ब्लड स्लाइड बनाई जाती है। ऐसे में अचानक से लैब बंद हो जाने से करीब 150 डेंगू की सैंपल जांच व 100 के करीब ब्लड स्लाइड की जांच नहीं हो पाई। ऐसे मेें अस्पताल में डेंगू की जांच करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में रोजाना आ रहे 10 फीसदी डेंगू के मरीज
जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में सामान्यत: फिजिशियन से चेकअप के लिए बुखार, खांसी, जुकाम, वायरल, मौसमी बीमारी के रोजाना करीब 300 मरीज पहुंचते हैं। जिनमें से 30 से 40 मरीज डेंगू आशंकित मिलते हैं। चिकित्सक उन्हें डेंगू जांच के लिए परामर्श देते हैं। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों की डेंगू जांच नहीं हो पाई। ऐसे में मरीज अब जांच केे लिए प्राइवेट लैब पहुंच रहे हैं। वहीं शहर में प्राइवेट अस्पताल में भी डेंगू के मरीज उपचार ले रहे हैं। जिले के साथ लगते हिसार, रोहतक व चरखी दादरी के प्राइवेट अस्पताल में मरीज उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने आए मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2016 211 17
2017 65 85
2018 70 50
2019 04 13
2020 01 14
शहरी वार्डों में भी नहीं हो रही फॉगिंग, पार्षद भी नाराज
शहरी वार्डों में डेंगू व मलेरिया के मच्छर से बचाव के लिए फॉगिंग कराना जरूरी हैं, मगर काफी अर्से से शहर के अधिकांश वार्डों में फॉगिंग ही नहीं हो पाई है, जिसको लेकर कई पार्षद भी नाराज हैं। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी फॉगिंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग भी केवल उन्हीं हिस्सों में एंटी लारवा एक्टिविटी चला रहा है, जहां सबसे अधिक संभावित मामले मिल चुके हैं।

वर्जन-
जिला सामान्य अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ कार्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है। पूरी बिल्डिंग में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट हैं। सोमवार को कार्यालय खोला जाएगा। अगर कोई बदलाव किया जाएगा तो उसकी सूचना दी जाएगी।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला कॉर्डिनेटर, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed