फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Digvijay Chautala said - Vote theft is the murder of democracy, BJP campaigns for show, advised uncle Abhay to speak in a civilized manner.

Bhiwani News: दिग्विजय चौटाला बोले-वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या, भाजपा दिखावे के लिए करती है प्रचार, चाचा अभय को दी सभ्य भाषा बोलने की नसीहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala said - Vote theft is the murder of democracy, BJP campaigns for show, advised uncle Abhay to speak in a civilized manner.
पत्रकारों से बातचीत करते जजपा नेता दि​ग्विजय चौटाला। 
भिवानी। जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने वीरवार को भिवानी के देवीलाल सदन में कार्यकर्ता बैठक के बाद मीडिया से बातचीत किया। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सहमति जताते हुए तत्काल जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए प्रचार करती है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने चाचा और इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को राजनीति में सभ्य भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि फूहड़ भाषा केवल अस्थायी लोकप्रियता दिला सकती है, लेकिन लंबी राजनीति में इसका कोई लाभ नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर दिग्विजय ने कहा कि जजपा हमेशा से बैलेट पेपर के जरिये चुनाव कराने के पक्ष में रही है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव और वार्ड स्तर पर वोट चोरी की घटनाओं पर नजर रखें। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव में वोट चोरी करती है और केवल दिखावे के लिए प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे एक व्यक्ति के नाम पर 22 वोट दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने हरियाणा में नायब सरकार के एक साल पूरे होने पर कहा कि राज्य में चुने हुए प्रतिनिधियों का नहीं, बल्कि अधिकारियों का राज है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू हो। उन्होंने मुख्यमंत्री को ''डमी'' कहे जाने पर कहा कि यह जनता की आवाज है और जनता का डंका परमात्मा का डंका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed