{"_id":"662fc9bce46b05e42809135e","slug":"died-on-reaching-hospital-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116711-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निजी स्कूल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा मिला बुजुर्ग, अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निजी स्कूल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा मिला बुजुर्ग, अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा
Mon, 29 Apr 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड स्थित एक निजी स्कूल के समीप बेसुध हालत में एक बुजुर्ग पड़ा मिला। इसे नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि बस्ती नजदीक रविदास मंदिर निवासी अमन ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। वे चार भाई हैं। सबसे बड़ा वह खुद है और उसे छोटा अंकित, तीसरे नंबर पर अंशुल व सबसे छोटा तकदीर है।
उसके पिता ऋषिपाल मेहनत मजदूरी का काम करते थे। उसके पिता को टीबी व शुगर की बीमारी थी। जिसकी वजह से उसके पिता अक्सर बीमार रहते थे। 28 अप्रैल को करीब शाम 6 बजे उसके पापा घर से घूमने के लिए निकले थे और रात को करीब नौ बजे तक उसके पापा घर नहीं आए। उसके बाद उन्होंने उसके पापा को ढूंढा तो उसके पापा बेहोशी की हालत में शहर के एक निजी स्कूल के पास मिले। जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके पिता की मौत बीमारी की वजह से हुई है। वहीं पुलिस ने बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।