फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dialogue is the way of reconciliation, small and big governments together will take development forward: Dhankhar

संवाद सुलह का रास्ता, छोटी और बड़ी सरकारें मिलकर विकास को आगे बढ़ाएंगी : धनखड़

Fri, 10 Feb 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dialogue is the way of reconciliation, small and big governments together will take development forward: Dhankhar
रेस्ट हाउस भिवानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रक
भिवानी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की योजनाओं और कमियों पर विस्तार से चर्चा होगी। वहीं 2024 का रोडमैप तैयार कर लोकसभा चुनाव का लक्ष्य साधने के लिए दो दिन तक चिंतन और मंथन होगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय चिंतन मंथन बैठक के दौरान पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूदा समय में सरपंचों के ई टेंडरिंग को लेकर किए जा रहे विरोध पर कहा कि संवाद ही किसी विवाद में सुलह का रास्ता है। छोटी सरकार और बड़ी सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगी। ई टेंडरिंग सभी विभागों में लागू की गई प्रक्रिया है। ये नए जमाने की पद्धति है। पंचायत की विकास राशि का दायरा बढ़ाकर 25 लाख तक किया है। उन्होंने बताया कि ई-टेंडरिंग से पंचायत का पैसा बचेगा जिससे दूसरे विकास कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी और कमियों का भी मंथन होगा। उन्हें दूर कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सरपंचों के बारे में कहा कि सभी जनप्रतिनिधि महत्वपूर्ण हैं और उनका सम्मान करना चाहिए। हमारी शिक्षित और प्रशिक्षित पंचायतें बनी हैं, जो गांव के विकास को काफी आगे तक लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक प्रथम सत्र की शुरुआत शुक्रवार शाम को हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कविता जैन, प्रदेश संगठनमंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, ठाकुर विक्रम सिंह, वेदपाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे। प्रदेश कार्यकारिणी के प्रथम सत्र की बैठक से पहले ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि शनिवार को पार्टी की बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पार्लियामेंट बोर्ड की सदस्य सुधा यादव शिरकत करेंगी वहीं सूबे के मुख्यमंत्री भी शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम तक चलने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। वर्तमान राजनीति माहौल और 2024 के चुनाव को लेकर कोर ग्रुप के सदस्य भी चिंतन मंथन बैठक में अपनी बात रखेंगे। बैठक के आखिर में मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। शनिवार को होने वाली बैठक में 2019 में पार्टी बैनर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अलावा प्रदेश से जुड़े सांसद, मंत्री, विधायक शिरकत करेंगे।
मिशन 2024 के रोडमैप पर विस्तार से होगी चर्चा
धनखड़ ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2024 का रोड मैप पर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें प्रमुख नेता व मंत्री अपनी बात रखेंगे। बैठक में लाभार्थियों से संपर्क की विस्तार पूर्वक योजना तैयार की जाएगी इसके अलावा जो नए चार लाख पन्ना प्रमुख बने हैं उसकी समीक्षा भी होगी।

नगर परिषद व नगर निगम चुनाव पर भी बीजेपी साधेगी निशाना
2024 के रोडमैप से पहले बीजेपी प्रदेश में गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, सिरसा नगर परिषद और नगर निगम चुनाव को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इन चुनावों में पार्टी जीत के लिए मंत्र भी फूंकेगी। पार्टी के पदाधिकारी इन चुनावों में जीत के लिए भी मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed