फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dhaman Khap-12 to launch campaign against live-in relationships and drug abuse

Bhiwani News: धामाण खाप-12 लिव-इन रिलेशनशिप व नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान

Wed, 10 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dhaman Khap-12 to launch campaign against live-in relationships and drug abuse
खरक में धामाण खाप-12 की बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीण।
भिवानी। लिव-इन रिलेशनशिप और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ धामाण खाप-12 अब गांव-गांव जाकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगी। यह निर्णय मंगलवार को गांव खरक में आयोजित धामाण खाप-12 की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में समाज में तेजी से पैर पसार रही विभिन्न सामाजिक बुराइयों और पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। खाप ने यह भी तय किया कि अब केवल बैठकों तक सीमित न रहकर पदाधिकारी सीधे गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। धामाण खाप-12 के प्रधान रिषिपाल ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपने मूल संस्कारों को नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप जैसी कुरीतियां हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रही हैं। खाप का उद्देश्य समाज में अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखना है। हमारे पदाधिकारी अब हर घर तक पहुंचकर ग्रामीणों को इन बुराइयों के खिलाफ लामबंद करेंगे।
विज्ञापन


प्रधान रिषिपाल ने बताया कि धामाण खाप-12 की टीमें जल्द ही विभिन्न गांवों का दौरा शुरू करेंगी। इन दौरों के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को प्रबल किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए पंचायतें की जाएंगी। इस मौके पर आजाद रिवाड़ी, रामकुमार, कैप्टन गूगन, आजाद रिवाड़ी, बलबीर और जोगीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed