फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devarala's team takes first place in volleyball.

Bhiwani News: वॉलीबाल में देवराला की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Devarala's team takes first place in volleyball.
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगता के वॉलीबॉल
कैरू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में आयोजित खंडस्तरीय पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन हरियाणा स्पोर्ट्स अकादमी देवराला ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अकादमी की टीम ने भारतीय पब्लिक स्कूल कैरू को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। चौथे दिन कबड्डी, रस्साकशी, टेबल टेनिस और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं भी उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल ने की। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्पोर्ट्स अकादमी देवराला ने भारतीय पब्लिक स्कूल कैरू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में 28 किलोग्राम भार वर्ग में भाबजीत, 30 से 32 किलोग्राम में लावित, 32 से 34 किलोग्राम में हर्षित, 34 से 36 किलोग्राम में तिलक, 38 किलोग्राम में शशि, 38 से 40 किलोग्राम में शुभम, 40 से 42 किलोग्राम में निशु तथा 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु, 54 एवं 57 किलोग्राम में रुधिर, 57 से 60 किलोग्राम में आयुष, 63 से 66 किलोग्राम में चिराग तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में धीरज प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में विनय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रस्साकशी प्रतियोगिता के मुकाबलों में एसएल इंटरनेशनल जूई कला ने अंडर-11 तथा अंडर-14 दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी ने सभी आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य मदन सिंह तंवर, डीपीई मनोज, डीपीई अमरपाल, कृष्ण पीटीआई, सतबीर डीपीई, भान सिंह डीपीई, रामवीर पीटीआई तथा धर्मेंद्र पीटीआई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed