फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Detained farmers who went to protest against Agriculture Minister, jammed in Premnagar and Dhanana

कृषि मंत्री का विरोध करने गए किसानों को हिरासत में लिया, प्रेमनगर व धनाना में लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Detained farmers who went to protest against Agriculture Minister, jammed in Premnagar and Dhanana
बस में बिठाए गए हिरासत में लिए किसान। - फोटो : Bhiwani
ढिगावा (भिवानी)। क्षेत्र के गांव पहाड़ी में वीरवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल माता के मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। वहां उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने सरकार और जेपी दलाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ज्यादा हंगामा करने पर पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया। ढाई घंटे तक कृषि मंत्री कार्यक्रम में रहे। उनके जाने के बाद किसानों को रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर किसानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गांव प्रेमनगर और धनाना में किसानों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पहले नवरात्र के अवसर पर गांव पहाड़ी के माता मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल को भी शामिल होना था। इस बात का पता चलने पर किसान विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में काले झंडे लेकर स्वामी सदानंद सरस्वती की अगुवाई में नकीपुर मोड़ पर पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल पहले से ही तैनात था। पुलिस ने किसानों को वहां से हटाने का प्रयास किया तो किसानों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने 60 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया और उन्हें लोहारू थाने में ले जाया गया। सुबह 10 बजे कृषि मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां 12:30 बजे तक रुके। उनके जाने के बाद पुलिस ने किसानों को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लगाया जाम
किसानों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही गांव प्रेमनगर में किसान सड़क पर उतर आए और भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में महिलाएं भी जाम स्थल पर पहुंच गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को रिहा नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। मंत्री के जाने के बाद हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको लिया हिरासत में
हिरासत में लिए गए किसानों में सदानंद सरस्वती, एडवोकेट सुनील खरकड़ी, गंगाराम श्योराण, राजू मान, कमल सिंह प्रधान, बलबीर बजाड़, कविता आर्य, अशोक आर्य, मास्टर शेरसिंह, जोगेंद्र तालू, सीताराम शर्मा, राजबीर बोहरा, राजेश पंघाल, प्रदीप मंडोली, अनिल कासनी, नरेश पहाड़ी, दयानंद पूनियां, महाबीर धनाना, बिजेंद्र हरियावास, वेदप्रकाश सूरजाढाणी, रविंद्र बुढे़डी, होश्यारसिहं अमीरवास, संजय कुमार बरालु, गोपीराम बारवास, प्रदीप, विक्की, बिजेंद्र, पपल तालू, कृष्ण, रोहित, संदीप, रणबीर, प्रदीप, सुनील श्योराण खरकडी़, शिशुपाल, भोलू, बलबीर भांडवा, अशोक, रोहित हंसावास इत्यादि शामिल रहे।
वकीलों ने दिया समर्थन
बार एसोसिएशन लोहारू के वकीलों ने थाने में पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन लोहारू प्रधान सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट शीशराम, रामकुमार पावडिया, संजय श्योराण, करण सिंह पूनिया, महेश श्योराण, अमित शर्मा, दयासिंह ढिल्लो, सुमित ढिल्लो, ओमबीर सैनी, सुरेंद्र ओबरा मौजूद थे।

कृषि मंत्री बोले - किसानों का नुकसान नहीं होने दूंगा
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेश का किसान तो खुश है, लेकिन किसानों के वेश में कुछ असामाजिक लोग भाईचारा और सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश का जागरूक किसान ऐसे असामाजिक लोगों की झांसे में आने वाला नहीं है। किसान की खराब हुई फसल का मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे न तो किसानों के साथ नाइंसाफी करेंगे और न ही होने देंगे। जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने नवरात्रों के अवसर पर पहाड़ी माता के दर्शन किए। साथ ही प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, एसडीएम जगदीश चंद्र, तहसीलदार जोधाराम, डीएसपी वीरेंद्र सिंह व अरविंद दहिया, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, पूर्व चेयरमैन अनिल झाझड़िया, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रामफल, विजय पूनिया, लाल सिंह बड़वा, किसान सैल से एडवोकेट सुनील श्योराण, वाइस चेयरमैन रमेश पोपली, सरपंच गजानंद अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed