फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Despite the hotline, the power of the civil hospital was cut for four and a half hours

हॉटलाइन के बावजूद नागरिक अस्पताल की बिजली साढ़े चार घंटे गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the hotline, the power of the civil hospital was cut for four and a half hours
नागरिक अस्पताल में लाइट न होने के कारण ईसीजी कक्ष के बाहर भटकते मरीज। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हॉटलाइन से जुड़े नागरिक अस्पताल में बुधवार को साढ़े चार घंटे तक लगातार बिजली गुल रही। बिजली नहीं होने के कारण मरीजों के एक्सरे, ईसीजी और अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इस दौरान काफी मरीजों ने घंटों इंतजार किया। कई मरीजों को बिना टेस्ट कराए ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

सरकार गांव व शहरों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के दावे कर रही है मगर हॉटलाइन से जुड़े नागरिक अस्पताल में ही बुधवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सुबह नौ बजे बिजली कट लगने के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

बगैर पूर्व सूचना के काटी बिजली
नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली सेवा पर कट ही लगते रहे। अस्पताल में करीब साढ़े चार घंटे पर बिजली सेवा ठप रही। बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल में कट लगा। बिजली के इस लंबे कट से नागरिक अस्पताल में मरीजों को जहां परेशानी हुई, वहीं चिकित्सकों को भी मरीजों की जांच करने में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेनरेटर से अधिकारियों ने अपने एसी चलाए
अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने की बजाए अस्पताल प्रशासन अपनी ही सुविधा में व्यस्त था। अस्पताल परिसर में लगे जेनरेटर के माध्यम से अधिकारी अपने कार्यालय का एसी चलाकर आराम से बैठे थे। उमस भरी गर्मी में बीमारी के साथ ही बिजली न होने से मरीजों को सांस लेना मुश्किल हो रहा था।
मरीजों की पीड़ा
सुबह से ही तबीयत खराब है। चेकअप के दौरान चिकित्सक ने ईसीजी करवाने की सलाह दी है। पिछले ढाई घंटे से ईसीजी करवाने के लिए इंतजार कर रहा हूं। मगर बिजली सेवा बाधित होने के कारण मशीन बंद है। मजबूरी में बिना उपचार करवाए ही घर लौटना पड़ेगा।
- नरसिंह, मरीज।
पांव में फ्रैक्चर है। चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए आई थी। पिछले तीन घंटे से एक्सरे कक्ष के बाहर अंधेरे में बैठी हूं। बिजली नहीं होने के कारण एक्सरे मशीन बंद पड़ी है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण हमें परेशान होना पड़ रहा है।
- मायावती, मरीज।
हाथपांव में लगी चोटों के उपचार के लिए अस्पताल में आया था। चिकित्सक ने एक्सरे करवाने के लिए कहा है। ढाई घंटे से एक्सरे कक्ष के बाहर अंधेरे में बैठा हूं। गर्मी से बुरा हाल है। यहां न पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही पंखे की। लगता है बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ेगा।
- पूनमचंद, मरीज।
आदेश लिए थे
मेडिकल कॉलेज का निमार्ण कार्य चल रहा है। इसको लेकर स्टाफ नर्स के क्वार्टरों की ओर पेड़ काटने के लिए बिजली का कट लगाया गया था। इसके लिए उच्च अधिकारियों की ओर से पहले आदेश लिए गए थे। पेड़ काटने का काम पूरा होने के बाद बिजली सेवा फिर से बहाल कर दी थी।

- जिले सिंह, जेई, कृष्णा कॉलोनी फीडर, बिजली निगम।
जेनरेटर की व्यवस्था है
नागरिक अस्पताल में बिजली के बैकअप के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में किसी कारणवश बिजली कट लगाता है तो तुरंत प्रभाव से जेनरेटर से बिजली सप्लाई शुरू की जाती है। वीरवार को लगे बिजली कट के दौरान भी यही व्यवस्था की गई थी।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed