फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Despite the ban, fireworks worth Rs 1 crore were sold, the poison of pollution mixed in the air.

Bhiwani News: पाबंदी के बावजूद एक करोड़ की बिक्री आतिशबाजी, हवा में घुला प्रदूषण का जहर

Fri, 01 Nov 2024 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, fireworks worth Rs 1 crore were sold, the poison of pollution mixed in the air.
दीपावली पर पटाखे बजाते बच्चे। 
भिवानी। दिवाली पर पाबंदी के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई। करीब एक करोड़ का पटाखा बिक्री भिवानी में हुई। ऐसे में अत्यधिक पटाखा की वजह से हवा में भी प्रदूषण का जहर घुला। वहीं दिवाली पर एक्यूआई भी 230 से बढ़कर 247 तक पहुंच गया। दिवाली पर दो मकानों और एक दुकान में आग लगी। वहीं त्योहार के बाद सड़कों पर फैले कचरे के ढेर में भी आग लगाने की सूचना पर दमकल गाड़ी दौड़ी।
विज्ञापन

दिवाली के दिन त्योहार की खुशियों में कई जगह हादसों का ग्रहण लग गया। दिवाली पर शहर के खोखरान पाना स्थित एक किराये के मकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस मकान में आग लगी वहां गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह रह रहा था। इसकी सूचना दमकल विभाग को मिली।
विज्ञापन

दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग की घटना पर काबू पाया जब तक अधिकांश घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। मकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि यहां चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह उसके मकान में किराये पर रह रहा है। आग लगने के बाद लाखों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं घर के ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सुबह सुबह साढ़े आठ बजे दमकल विभाग को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव बलियाली में भी जितेंद्र नामक व्यक्ति के घर में आग की सूचना दमकल को दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग की घटना पर काबू पा लिया था। वहीं शहर के बिचला बाजार बिजली घर गेड़ पर भी दिवाली की देर रात 11 बजे बाजार बंद होने के बाद एक दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना पर भी दमकल की गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दिवाली के बाद सड़कों किनारे लगे कूड़े के ढेर, आग लगने पर उठा धुंआ
दिवाली पर नगर परिषद कर्मचारियों की छुट्टी रही। ऐसे में शहर की सड़कों किनारे बनाए गए नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंटों पर भी कूड़े के काफी ढेर लगे रहे। शहर से कूड़ा उठान भी नहीं हुआ। इस कारण कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इसके बाद काफी दूर तक धुआं फैल गया। शहर के घंटाघर से कृष्णा कॉलोनी मोड डंपिंग प्वाइंट पर काफी दूर तक फैले कचरे में आग लगा दी गई। इस कारण काफी दूर तक धुआं फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हुई। काफी देर बाद दमकल को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने कूड़े में लगी आग को शांत किया। इसी तरह रोहतक गेट सब्जी मंडी के समीप कूड़े के ढेर में भी आग लगा दी गई। यहां पर भी दमकल की गाड़ी पहुंची। सन सिटी सीआईडी कार्यालय के समीप भी पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। यहां पर भी दमकल पहुंची। कूड़ा जलाने से भी हवा में काफी प्रदूषण बढ़ा।
दो जगह कुएं में गिरी गाय तो सीवर में गिरा एक कुत्ता
दमकल कर्मचारियों को आग की घटनाओं पर ही नहीं दौड़ना पड़ा बल्कि रेस्क्यू के लिए भी मौके पर पहुंचना पड़ा। दो जगहों पर कुएं में गाय गिर गई जबकि एक जगह पर कुत्ता गहरे सीवर में गिर गया। गांव ढाणा लाडनपुर में कुएं में गिरी गाय को दमकल कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया। इसी तरह खरकड़ी गांव में भी गाय कुएं में गिर गई थी, जिसकी जान भी दमकल कर्मचारियों की वजह से बची। सदर पुलिस थाना के समीप गहरे सीवर में एक कुत्ता गिर गया। इसे बचाने के लिए भी दमकल कर्मचारी पहुंचे।

खेतों में भी फसल अवशेष जलने से खूब सुलगता धुआं
गांव बामला से नाथुवास मार्ग पर बाजरे की पुली में रात पौने नौ बजे आग लग गई। इसकी सूचना दमकल को दी गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बाजरे की पुली में लगी आग पर काबू पाया। दादरी गेट क्षेत्र में भी एक बिटोड़ा में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी दौड़ी। हनुमान गेट से हालुवास मार्ग पर खेत में रखी बाजरा की पुली में आग लग गई। यहां पर भी दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed