फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Despite no-entry, heavy vehicles entering the city are jamming

नो-एंट्री के बावजूद शहर में घुस रहे भारी वाहन लगा रहे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Despite no-entry, heavy vehicles entering the city are jamming
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर के अंदर वाहनों की भीड़ को कम करने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए मिनी बाईपास बनाया था। इसके बावजूद पुराने शहर को जाम से निजात नहीं मिल रही है। इसकी एक मुख्य वजह यह भी है कि नो एंट्री के बाद भी दिन में भारी वाहन शहर में घुस रहे हैं। इस वजह से शहर में जाम लग रहा है।
साथ ही तोशाम बाईपास पर चल रहा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण व रोहतक रोड के निनान से लोहारू व दादरी रोड पर बनने वाले बाईपास शहर में जाम का कारण बन गया है। हालांकि इन दोनों ही जगहों पर चल रहे कार्यों के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक का रूट भी बदला हुआ है। भीड़ भरे हिस्सों में नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश पाने के कारण हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। वहीं शहर के अंदर पार्किंग नहीं होना भी जाम की वजह बना है। इसी के विकल्प तलाशने के लिए शहर में कई ऐसी जगहों का भी चयन किया जा रहा है, जहां पर वाजिब पार्किंग बनाई जा सके।
विज्ञापन

रोहतक रोड के मिनी बाईपास से सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक भारी व माल ढुलाई वाहनों पर पूरी तरह से प्रवेश निषेध किया हुआ है। फिर भी भारी वाहनों के गुजरने का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। इस वजह से मिनी बाईपास चौक पर भी वाहनों का काफी जाम लगाता है। इसी तरह पुराने शहर में भी भारी वाहन बेधड़क घुस आते हैं। इनमें अधिकतर निर्माण सामग्री के डंपर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रोहतक रोड के निनान से लोहारू व दादरी रोड को जोड़ने वाला करीब 13 किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण भी चल रहा है। अब तक इस बाईपास को चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से भी दिल्ली व रोहतक की तरफ से आने वाले भारी वाहन मिनी बाईपास की सड़क पर पहुंच रहे हैं। इसी तरह तोशाम बाईपास रोड पर भी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। जिसके कारण हांसी-हिसार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ है। ये वाहन खरकड़ी फाटक से होते हुए हांसी रोड पर पहुंचते हैं, जिसके बाद इन्हें सेक्टर मोड़ से वापस रोहतक रोड की तरफ मोड़ा गया है।
जीतुवाला रेलवे फाटक बंद होने से भी बनी परेशानी
दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। इसे करीब डेढ़ साल के लिए बंद कर दिया है। इसी वजह से शहर के कृष्णा कॉलोनी से दिनोद रोड लाइनपार की करीब 13 कॉलोनियों में जाने वाले लोगों के लिए भी लोहारू रोड से होकर जाना मजबूरी बन गया है। इस कारण देवसर चुंगी से लोहारू रोड अनाज मंडी के पास भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले भारी वाहनों के कारण भी यहां घंटों तक छोटे वाहन जाम में फंसे रहते हैं।
साढ़े तीन एकड़ की पार्किंग से मिलेगी रोहतक गेट क्षेत्र में जाम से निजात
ट्रैफिक पुलिस ने रोहतक गेट क्षेत्र में जाम की स्थिति से निपटने और वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया है। इसके लिए सब्जी मंडी के सामने ही हनुमान मंदिर के पास करीब साढ़े तीन एकड़ जगह खाली पड़ी है। इसे पार्किंग के रूप में अब इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके बाद सब्जी मंडी व रोहतक गेट के आसपास काम से आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। अब तक यहां पर कोई भी पार्किंग की जगह नहीं थी। (संवाद)

तीन एकड़ में बनेगी नई पार्किंग
मिनी बाईपास पर दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री है। केवल जरूरी वस्तु व पेट्रोलियम वाहन ही गुजर सकते हैं। रोहतक गेट क्षेत्र में पार्किंग का समाधान करने के लिए साढ़े तीन एकड़ जगह में नई पार्किंग बनाई जाएगी, जिसके बाद यहां जाम व वाहन पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी। पुल व बाईपास निर्माण की वजह से भी रूट बदले गए हैं, जिसकी वजह से भी थोड़ी परेशानी हो रही है।
- विक्रात सिंह, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस भिवानी।

शहर की सरकुलर रोड पर लगा वाहनों का जाम। संवाद

शहर की सरकुलर रोड पर लगा वाहनों का जाम। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed