फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Despite arrival of 1.76 lakh quintals in Bhiwani market, government procurement of wheat did not take place even on the fourth day

Bhiwani News: भिवानी मंडी में 1.76 लाख क्विंटल आवक के बावजूद नहीं हुई चौथे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद

Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Despite arrival of 1.76 lakh quintals in Bhiwani market, government procurement of wheat did not take place even on the fourth day
भिवानी। भिवानी की अनाज मंडी में अब तक 1.76 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन चौथे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। वहीं करीब चार हजार क्विंटल गेहूं का मंडी से उठान हुआ। वहीं भिवानी की चारामंडी मेें वीरवार को 8,899 क्विंटल सरसों की आवक हुई और 514 किसानों के गेट पास काटे गए। सरकारी खरीद एजेंसी ने 677 किसानों का 11 हजार 299 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई। वहीं छह हजार क्विंटल सरसों का भी उठान हुआ।
विज्ञापन

अभी भी भिवानी मंडी में करीब सवा चार लाख क्विंटल से अधिक सरसों उठान बगैर पड़ी हैं, जिसकी वजह से पिछले एक पखवाड़े से किसान भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वहीं सरसों का मंडी में उठान भी धीमा चल रहा है। वहीं भिवानी की अनाज मंडी में अब तक 2516 किसानों के गेट पास काटे जा चुके है। मंडी में फसल रखने की जगह भी नहीं बची है। वहीं मौसम भी बार बार करवट बदल रहा है। इसी को लेकर खरीद एजेंसी के अधिकारी भी उधेड़बून में हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले की नौ मंडियों में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद हो रही है। अधिकारियों की मानें तो जिले भर में 6,61,300 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं अब तक मंडियों से 1,94,630 क्विंटल गेहूं का उठान भी हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग किसानों की फसल खरीद में अब तक करीब 22 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। वहीं हैफेड ने भी नौ करोड़ 96 लाख का भुगतान किसानों के खाते में डाला है। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस भी 36 करोड़ 39 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में सरसों की आवक और खरीद तेज होने के बावजूद उठान बेहद धीमा है, जिसकी वजह से लाखों क्विंटल सरसों की ढेरियां अभी भी खुले में पड़ी हैं। जिला मुख्यालय की मंडी में चार दिनों से गेहूं की खरीद नहीं होने से भी किसानों की परेशानी बढ़ी हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में तीन दिन से फसल के साथ डटे हैं। सरकार 72 घंटे में भुगतान का दावा कर रही हैं, मगर अभी तक उनकी फसल तीन दिन से खरीद ही नहीं हुई है तो भुगतान कब तक होगा।


भिवानी मंडी में वीरवार को गेहूं की खरीद नहीं की गई है। शुक्रवार को भी खरीद मौसम पर निर्भर रहेगी। अब तक मंडी से करीब 55 हजार क्विंटल गेहूं का उठान कराया जा चुका है। इसके बाद संबंधित किसानों के खातों में इसका भुगतान भी करा दिया है।
-खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी भिवानी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed