{"_id":"618eba6f5c5aea493f021d2a","slug":"deputy-commissioner-took-stock-of-the-preparations-for-the-president-s-program-bhiwani-news-hsr6167122193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने लिया राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने लिया राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
गांव सुई में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त आरएस ढिल्लो। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। आदर्श गांव सुई में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की चूक नहीं रहनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गांव के सेठ श्रीकृष्ण जिंदल द्वारा गांव में झील, स्टेडियम, ऑडिटोरियम के निर्माण के अलावा स्कूल में कमरों व लाइब्रेरी के निर्माण सहित अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 17 नवंबर को गांव सुई में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपायुक्त ढिल्लो ने कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को साथ लेकर गांव सुई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर झील में बनाए जा रहे उद्घाटन पटल का मुआयना किया।
झील के बाद उपायुक्त ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए सिटिंग प्लान योजनाबद्ध व व्यवस्थित ढंग से हो। उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम के संयोजक सेठ के निवास स्थान पर मुआयना लिया। उपायुुक्त ने निर्देश दिए कि गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुई में जोरशोर से चल रही हैं कार्यक्रम की तैयारियां
गांव सुई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। एक तरफ जहां सड़कों के किनारे खड़ी झाड़ियों व घासफूस को साफ किया जा रहा है तो दूसरी ओर स्टेडियम में हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार से ऑडिटोरियम व प्रांगण की सफाई व्यवस्था का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। झील में उद्घाटन पटल का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर एक ही जगह पर चार उद्घाटन पटल बनाए गए हैं। इसी प्रकार से झील व सड़कों के किनारे पेड़-पौधों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य भी जोरों से चल रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।