{"_id":"64e3adf834ec7c82270d0976","slug":"deputy-commissioner-suspended-tehsil-clerk-in-bribery-case-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-4052-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रिश्वत मामले में उपायुक्त ने तहसील क्लर्क को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रिश्वत मामले में उपायुक्त ने तहसील क्लर्क को किया निलंबित
Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। तहसील परिसर में शुक्रवार को रिश्वत लेने के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो मामले में सोमवार को उपायुक्त ने तहसील क्लर्क मामन राम को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने भिवानी के एसडीएम को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश जारी हैं।
गौरतलब है कि कस्बा बवानीखेड़ा की तहसील में शुक्रवार को रिश्वत मामले को लेकर तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर तीन दिन से निरंतर कमेंटस आ रहे थे। वीडियो में एक महिला आरोप लगाती है कि उसने तहसील परिसर के क्लर्क मामन को 500 रुपये किसी काम करवाने की एवज में दिए हैं। तीन दिन से इस प्रकरण की वीडियो निरंतर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सोमवार को जिला उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लिया और रिश्वत प्रकरण के आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया। मामले की जांच भिवानी के उपमंडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा को सौंपी। वहीं, निलंबित हुए क्लर्क को लोहारू एसडीएम कार्यालय का मुख्यालय अलाॅट किया है। संवाद