फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Departmental action will be implemented against officers with poor working practices: Dr. Banwari Lal

लचर कार्य प्रणाली वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी : डॉ. बनवारी लाल

Wed, 01 Mar 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Departmental action will be implemented against officers with poor working practices: Dr. Banwari Lal
स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देत
भिवानी। प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीवरेज व पेयजल से संबंधित शिकायतों का समाधान समयबद्घ तरीके से करें। उन्होंने कहा कि लचर कार्य प्रणाली वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी ने इस दौरान भिवानी व दादरी में समुचित पेयजल आपूर्ति व सीवरेज संबंधित कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री को विधायक घनश्याम सर्राफ ने भिवानी शहर से संबंधित और विधायक सोमबीर सांगवान ने दादरी से संबंधित पेयजल व सीवरेज से संबंधित समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. बनवारी लाल को बताया कि भिवानी शहर में फैंसी चौक से ढाणा रोड तक नई लाइन डाली जाएगी, इससे बनने से रोहतक गेट, तेलीवाड़ा, रविदास मोहल्ला, एमसी कॉलोनी, जैन चौक, दादरी गेट, कोंट रोड, हनुमान गेट व ढाणा रोड आदि क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी की समस्या नहीं रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए ढाणा रोड पर 72 एमएलडी क्षमता का डिस्पोजल बनाया जाएगा, जिसके लिए नगर परिषद से एक हजार गज जमीन ली जा चुकी है। इस कार्य पर करीब 15 करोड़ 66 लाख रुपए खर्च होंगे, जिसका एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जा चुका है। डॉ. बनवारी लाल ने वहीं मौके पर मौजूद आलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि भिवानी के साथ-साथ दादरी शहर में लोगों को पेयजल व सीवरेज से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया व प्रदीप पूनिया, अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, प्रमोद कुमार, राहुल बेरवाल, रमेश चंद्र गौड़ व शशीकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भी दिए जरूरी निर्देश
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने लोक निर्माण विश्राम गृह में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की भी बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में स्थापित पैक्स के तहत खाद-बीज व दवाई देने में किसानों के समक्ष किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पैक्स केंद्र किसानों की सुविधा के लिए ही बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पैक्स को कंप्यूटराइज्ड किया गया है। अपना डाटा कंप्यूटराइज्ड करें। इस अवसर सहकारिता विभाग के डीआर बंसीलाल, एआर भिवानी सुनीता ढाका, एआर महेंद्रगढ़ सुधीर अहलावत, एआर लोहारू अरविंद्र हुड्डा, एआर नारनौल नरेश कुमार, डीएम हैफेड अनुराग गुप्ता व निरीक्षक नरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed