फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DEO inspects Devrala and Indiwali schools

डीईओ ने देवराला व इंदीवाली स्कूलों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
DEO inspects Devrala and Indiwali schools
कैरू। कैरू खंड के गांव देवराला व इंदीवाली में जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। बुधवार को डीईओ रामअवतार शर्मा व कैरू खंड शिक्षा अधिकारी अनिता बाई ने देवराला व इंदीवाली, ढाणी जाटान विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीईओ ने देवराला में स्कूल की सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि सफाई कर्मी सेवानिवृत्त हो गई और उसकी जगह खाली है, इसलिए सफाई व्यवस्था प्रभावित है। उन्होंने अधिकारी से स्वीपर पद भरने की मांग की। उन्होंने मिड डे मील जांचा और कक्षाओं में पहुंचे बच्चों से सवाल किए। गांव इंदीवाली स्कूल में एक सप्ताह पहले शिक्षकों की कमी व उनका तबादला होने पर विद्यालय में केवल नाम मात्र शिक्षक है। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर ताला बंदी कर दी थी। डीईओ शर्मा ने सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से हिंदी व अंग्रेजी के शब्द पूछे, लेकिन बच्चों ने 30 फीसदी ही जवाब दिए। बच्चों की संख्या बहुत कम देखकर डीईओ भी हैरान थे।
विज्ञापन

इस बारे में शिक्षकों से पूछा तो शिक्षकों ने कहा कि बच्चे अवकाश लेकर अपने माता पिता के साथ लामणी में हाथ बटवा रहे हैं। जिस पर डीईओ ने फटकार लगाते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही अवकाश देना है। बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। राजकीय उच्च विद्यालय इंदीवाली में शिक्षकों की कमी को देखते हुए दो प्राइमरी शिक्षकों की पढ़ाने की ड्यूटी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed