फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dental Implant Center will soon start functioning in Civil Hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा डेंटल इंप्लांट सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dental Implant Center will soon start functioning in Civil Hospital
शहर का जिला नागरिक अस्पताल।  - फोटो : 1
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में दांतों से संबंधित मरीजों को राहत देने के लिए डेंटल इंप्लांट सेंटर शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही मरीजों को अस्पताल में ही इंप्लांट की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि डेंटल इंप्लांट सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके शुरू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक मरीजों को इंप्लांट के लिए बाहर जाना पड़ता है जहां औसतन 50 से 70 हजार रुपये तक खर्च आता है जिससे कई मरीज इलाज अधूरा छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेंटर शुरू होने के बाद दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ही मरीजों को इंप्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होता है डेंटल इंप्लांट
डेंटल इंप्लांट टूटे या गायब दांतों की जगह कृत्रिम दांत लगाने की एक आधुनिक और स्थायी प्रक्रिया है। इसमें टाइटेनियम से बने एक छोटे पेंच को शल्य चिकित्सा के माध्यम से जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है जो दांत की जड़ की तरह कार्य करता है। इसके ऊपर कृत्रिम दांत (क्राउन) लगाया जाता है जो दिखने और चबाने में बिल्कुल प्राकृतिक दांत जैसा होता है। यह प्रक्रिया लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और मरीज की चबाने की क्षमता व मुस्कान दोनों को बेहतर बनाती है।



अस्पताल में डेंटल इंप्लांट सेंटर तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। -डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed