{"_id":"5f552b718ebc3e54df01a197","slug":"dengue-patient-total-10-bhiwani-news-rtk572338354","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नए डेंगू मरीज आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नए डेंगू मरीज आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 10
विज्ञापन
एंटी लारवा एक्टीविटी के दौरान एक घर में लगे कूलर की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : Bhiwani
मच्छरों का डंक अब घातक हो चला है। रविवार को भी डेंगू का एक नया केस सामने आया। सितंबर माह के छह दिनों में छह नए केस सामने आ चुके हैं। रविवार को सामने आया केस अभी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में नहीं है। उधर, विधायक की पुत्रवधू को भी बुखार है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों की जांच करने के अलावा आसपास के 36 घरों में फीवर मास सर्वे किया और एंटी लारवा एक्टिवीटी की। जिन्हें बुखार था, उनकी जांच के लिए स्लाइड बनाई गई। वहीं अनेक मरीज ऐसे हैं जो प्राइवेट अस्पतालों, हिसार, रोहतक जिले के अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में नहीं है।
विधायक की पुत्रवधू को भी छह दिन से बुखार
विधायक की पुत्रवधू को भी पिछले छह दिन से बुखार है। सूचना के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। परिवार के बाकी सदस्य स्वस्थ हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागकोठी में विधायक आवास के आसपास के 36 घरों में फिवर मास और एंटी लारवा एक्टिवीटी की और बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाई।
तेलीवाड़ा का युवक मिला पॉजिटिव
तेलीवाड़ा से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। निजी लैब में ही उसे डेंगू बताया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में यह केस नहीं है।
विज्ञापन
सेक्टर 13 और लाजपत नगर में हड़कंप
डेंगू से सेक्टर-13 और लाजपत नगर में हड़कंप मचा है। सेक्टर 13 वासी स्वास्थ्य विभाग के 38 वर्षीय चिकित्सक को तीन सितंबर को ही डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके अलावा 12 वर्षीय बच्चे को दो सितंबर, 37 वर्षीय महिला को दो सितंबर को डेंगू की पुष्टि हुई है। लाजपत नगर में 35 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय किशोरी को तीन सितंबर, 32 वर्षीय व्यक्ति को 31 अगस्त को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में फिलहाल 10 डेंगू पॉजिटिव हैं।
डेंगू के लक्षण :
- अचानक तेज बुखार होना
- सिर के अगले भाग, आंखों के पिछले भाग, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- खसरा जैसे दाने छाती व हाथ के ऊपरी भाग तक निकल आना
- भूख कम लगना और बार-बार उल्टी करने का मन करना
ये बरतें सावधानी :
- डेंगू बुखार में स्वयं दवा खाने से बचें
- डेंगू व मलेरिया नाशक दवा के छिड़काव के बाद दो महीने तक सफेदी न करें
- तेज बुखार, उल्टी, सिरदर्द, बेहोशी होने पर अच्छे चिकित्सक को दिखाएं।
- कूलर व घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- जमा पानी में मिट्टी का तेल या काला तेल डालें
कब कितने आए मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2016 211 17
2017 65 85
2018 70 50
2019 04 13
2020 01 20
वर्जन-
बागकोठी, सेक्टर 13, विद्यानगर सहित शहर की विभिन्न कॉलोनियों में फीवर मास सर्वे और एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई गई है। मच्छर का लारवा मिलने पर नोटिस भी दिए जा रहे है। फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी करवाया जा रहा है। अब तक डेंगू के 10 केस सामने आए हैं। डेंगू का एलाइजा टेस्ट ही मान्य है। लोगों को भी थोड़ा जागरूक होना होगा और अपने घरों के आसपास गड्ढों, खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें। जहां पानी जमा है, उसमें मिट्टी तेल, काला तेल डालें।
- डॉ. संध्या गुप्ता, नोडल ऑफिसर कम डिप्टी सिविल सर्जन