फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dengue, notice, 19 home found larva

डेंगूः 19 घरों में मिला लारवा, थमाए नोटिस

Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
dengue, notice, 19 home found larva
कूलर के पानी की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
डेंगू मच्छर के डंक के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपना जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिसके तहत कॉलोनियों में सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वीरवार को स्वस्थ्य विभाग की टीम ने शहर की कॉलोनियों में जाकर लोगों को पोस्टर देकर डेंगू मच्छर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने घरों में कूलर, पानी की टंकी, पौधे के गमले की डेंगू मच्छर के लारवा की जांच की। जांच के दौरान 19 घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया। साथ ही डेंगू आशंकित क्षेत्र, लंबे समय से बुखार ग्रस्त मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए। इस दौरान वीरवार को जिले भर में 55 डेंगू के सैंपल लेकर उनको जांच के लिए लैब में भेज दिया है। एंटी लारवा अभियान के दौरान लोगों को बताया कि अपने घरों के कूलर के पानी को समय समय पर साफ करते रहें, क्योंकि डेंगू मच्छर साफ पानी में फैलता है। घरों के आस पास गंदगी न फैलने दे। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधित समस्या है तो चिकित्सक से संपर्क करें। जिला सामान्य अस्पताल से नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि जिले में डेंगू मच्छर के प्रकोप को रोकने के लिए लगातार एंटी लारवा एक्टीविटी चलाई जा रही है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed