फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demonstration: ABVP staged a five-hour sit-in to demand re-examination

प्रदर्शन: दोबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने दिया पांच घंटे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration: ABVP staged a five-hour sit-in to demand re-examination
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। फिर से परीक्षा करवाने की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सीबीएलयू इकाई अध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर पांच घंटे तक धरना दिया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से मंगलवार शाम तक फैसला देने की बात कही गई है। वहीं, फैसला विद्यार्थियों ने पक्ष में नहीं हुआ तो एबीवीपी ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

योगेश कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को एमकॉम चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा दी। विद्यार्थियों का कहना था कि उक्त परीक्षा में प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से बाहर आया हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने पेन डाउन पर प्रशासन के फिर परीक्षा करवाने की मांग की थी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब न आने के कारण वे धरने पर बैठे हैं। छात्र नेता योगेश कुमार ने बताया कि सीबीएलयू प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगताना पड़ रहा है, जोकि उचित नहीं है। प्रशासन ने उन्हें मंगलवार शाम तक का समय दिया है, अगर फैसला विद्यार्थियों के हक में नहीं हुआ तो परिषद की ओर से अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर एबीवीपी विभाग संयोजक राहुल वर्मा, अजय रोहिल्ला, आशु पालुवास, साहिल पालुवास, चंद्रवीर, दिपेश, मीली, हिमांशी, ज्योति, सोनिया, प्रवीण गोलागढ़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वर्जन:
विद्यार्थियों की ओर से एक विषय का प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से बाहर आने के शिकायत मिली थी। इस संबंध में जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। मंगलवार शाम तक कमेटी अपना फैसला देगी। कमेटी जो भी फैसला देगी उसे लागू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed