{"_id":"64c01660d73a1bea87012e14","slug":"demanding-action-the-villagers-blocked-the-dead-body-of-the-youth-on-the-road-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-2672-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार्रवाई की मांग को लेकर युवक के शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार्रवाई की मांग को लेकर युवक के शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम
Wed, 26 Jul 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते मृतक सोमबीर के परिजन व ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। गांव जाटू लोहारी में मंगलवार दोपहर बाद एक युवक की मौत मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर परिजनों ने व ग्रामीणों ने जाटू लोहारी के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को रास्ता डाइवर्ट कर करके अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह भिवानी के रोहतक गेट के समीप राजपूत धर्मशाला के पास गांव जाटू लोहारी के युवक सोमबीर का शव पड़ा था। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। परिजनों का आरोप है कि सोमबीर की हत्या की गई है और पुलिस इस मामले में वांछित कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर मृतक सोमबीर के परिजन करीब चार बजे गांव जाटू लोहारी पहुंचे और सोमबीर का सड़क के बीच में रखकर हांसी-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस सोमबीर की मौत के मामले में वांछित कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमबीर की हत्या की गई है। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना बवानीखेड़ा से थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव मौके पर पहुंचे और जाम लगाए बैठे परिजनों व ग्रामीणों को समझाया कि सोमबीर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद