{"_id":"6a40276dd61884b1c50482cc","slug":"demand-to-release-water-into-the-canal-for-15-days-warning-of-agitation-issued-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153167-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नहर में 15 दिन पानी छोड़ने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नहर में 15 दिन पानी छोड़ने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
गांव जमालपुर में नहर में पानी की मांग को लेकर बैठक करती महिलाएं।
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर की यादव धर्मशाला में चंद्रो यादव की अध्यक्षता में आयोजित महिलाओं की बैठक में सुंदर नहर में 15 दिन तक पानी छोड़ने की मांग की गई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो इलाके की महिलाओं को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में महिलाओं ने कहा कि सुंदर नहर के टेल पर पड़ने वाले गांवों में जमीन का पानी भी पीने योग्य नहीं है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में सुंदर नहर में पानी की बारी का सप्ताह चल रहा है लेकिन एक दिन पानी चलाने के बाद उसे बंद कर दिया गया। इससे पहले भी इलाके के लोग नहर में पूरा पानी चलवाने की मांग को लेकर विधायक और मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। वहीं 25 जून को ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को भी ज्ञापन सौंपा था।
बैठक में चंद्रो यादव ने कहा कि या तो जल्द से जल्द सुंदर नहर में पानी छोड़ा जाए नहीं तो इलाके की महिलाओं को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संतोष, कांता, सुखपत, राजबाला, सावित्री, ओमपति, सकीम और प्रहलाद यादव मौजूद रहे।