फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   delivery, two women, emt

नौ घंटे में दो महिलाओं की एंबुलेंस में हुई डिलिवरी, ईएमटी ने कराई

Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
delivery, two women, emt
18 फोटो एंबुलेंस में बच्चे को जन्म देने के बाद उसे संभालता ईएमटी। - फोटो : Bhiwani
नौ घंटे के दौरान दो महिलाओं ने चलती एंबुलेंस में बच्चों को जन्म दिया। चलती एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ी तो एंबुलेंस के ईएमटी ने संभाला और डिलिवरी करवाई। दोनों केसों में जच्चा-बच्चा ठीक है। इस कार्य के लिए सभी ईएमटी की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

देर रात करीब तीन बजे धारेडू-मानहेरू के बीच धारेडू वासी गंगादीन की पत्नी किरण ने चलती एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। धारेडू से महिला को रात को मानहेरू ले जाया जा रहा था। रास्ते में ज्यादा समस्या होने पर इमरजेंसी मेडिसन टेक्निशियन (ईएमटी) प्रमोद ने महिला की डिलिवरी करवाई। गंगादीन परिवार सहित धारेडू गांव के ईंट-भट्ठे पर कार्य करता है।
विज्ञापन

इसी तरह सोमवार देर शाम भी एक महिला की एंबुलेंस में डिलीवरी हुई। खरक कलां गांव वासी दीपक की पत्नी अनीता को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। देर शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद भिवानी से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जब एंबुलेंस कलानौर के पास पहुंची तो महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और एंबुलेंस में ही ईएमटी हेमंत ने महिला की डिलिवरी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामला 29 नवंबर को भी सामने आया था, जब ढाणी कतवार से गर्भवती महिला को तोशाम सीएचसी ले जाया जा रहा था। वहां रास्ते में ही एंबुलेंस में डिलिवरी हुई। यहां भी ईएमटी ने ही डिलिवरी करवाई।

डिलीवरी कब हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ईएमटी ने व्यवस्था बनाते हुए डिलिवरी करवाई। यह अच्छी बात है और इसलिए ईएमटी को रखा गया। भिवानी से रोहतक रेफर की गई गर्भवती महिला के मामले की जांच करवाई जाएगी। आखिर क्यों रेफर किया गया।
- डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यकारी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed