फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Delegation of District Councilor Association met Panchayat Minister

Bhiwani News: पंचायत मंत्री से मिला जिला पार्षद एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 12 Jul 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Delegation of District Councilor Association met Panchayat Minister
बहादुरगढ़ के गैलेक्सी रिजॉर्ट में पंचायत मंत्री महिपाल ढांढा से मिलने पहुंचा  भिवानी समेत कई जि
भिवानी। जिला पार्षद एसोसिएशन हरियाणा का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल वीरवार को गैलेक्सी रिजॉर्ट बहादुरगढ़ में पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंत्री ने शुक्रवार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से बात करके जल्द मांग मानने का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर अगले बुधवार को करनाल में सीएम आवास के सामने धरना देंगे। सोमवार से चरणबद्ध तरीके से जिला परिषद कार्यालय में ताला लगाकर सरकार को चेताया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कई जिलों के पार्षदों ने भाग लिया। इनमें भिवानी से प्रधान समरवीर सिंह, मोनू देवसर, रेवाड़ी से उपप्रधान सुरेंद्र माडिया, रोहतक से एडवोकेट जगबीर खत्री, उपप्रमुख अनिल हुड्डा, झज्जर से संजय जांगड़ा, पानीपत से सुरेंद्र आर्य, हिसार से कमांडेंट सत्यवीर संधू, फतेहाबाद से बिट्टू गड़वाल, भाल सिंह भट्टू कलां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed