फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   D.El.Ed. institutions can apply online for affiliation until the 18th.

Bhiwani News: डीएलएड संस्थाएं संबद्धता के लिए 18 तक कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. institutions can apply online for affiliation until the 18th.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए डीएलएड संस्थाओं की अस्थायी संबद्धता के लिए आवेदन-पत्र एवं शुल्क प्राप्ति के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। संबंधित संस्थाएं बिना विलंब शुल्क 5 से 18 दिसंबर तक तथा विलंब शुल्क 5000 रुपये सहित 19 से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि गत वर्ष की भांति अस्थाई संबद्धता निरंतरता शुल्क 50,000 रुपये निर्धारित है। सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 का बकाया जीएसटी शुल्क एवं सत्र 2025-26 का भी संबद्धता निरंतरता शुल्क व विलंब शुल्क कुल 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ जमा करवाया जाना है। सभी संबंधित डीएलएड संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन-पत्र एवं शुल्क ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। संस्थाओं की ओर से संबद्धता फार्म के अनुसार दस्तावेज अपलोड करने अति आवश्यक हैं। राजकीय संस्थाओं द्वारा शुल्क नहीं जमा करवाया जाना है। ऑनलाइन संबद्धता शुल्क व आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300 या 01664-244171 से 176 पर एक्सटेंशन 111 एवं ई-मेल asaffi@bseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed