फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Declaration of Premnagar picket committee: MLA, MP and minister will not be allowed to enter wrestling competition

प्रेमनगर धरना कमेटी का एलान : कुश्ती प्रतियोगिता में विधायक, सांसद और मंत्री को नहीं करने देंगे प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Declaration of Premnagar picket committee: MLA, MP and minister will not be allowed to enter wrestling competition
गांव प्रेमनगर में रोष जताते ग्रामीण। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रेमनगर धरना कमेटी ने एलान किया है कि सीबीएलयू में 7 मार्च से शुरू हो रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिताओं में विधायक, सांसद व मंत्री को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह एलान कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के चलते लिया है।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर की 168 एकड़ पंचायती भूमि में से 137 एकड़ सीबीएलयू के लिए और 37 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार को दान कर दी थी। अब उसी
विज्ञापन

भूमि पर बन रहे सीबीएलयू संस्थान के अलावा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने के लिए आंदोलन चल रहा है। गांव प्रेमनगर के ग्रामीण पिछले दो साल से संघर्ष कर रहे हैं और पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं। इसी संघर्ष के तहत गांव के पंचायत घर में ग्रामीण एकत्रित हुए और सीबीएलयू की नौकरियों व शैक्षणिक सीटों में आरक्षण व मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग की जा रही है। सात मार्च को सीबीएलयू में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचने वाले उपमुख्यमंत्री, एमएलए, एमपी व मंत्रियों को संस्थान में नहीं घुसने देने का प्रेमनगर धरना कमेटी ने फैसला लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि कुश्ती प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाएंगे। कमेटी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक संघर्ष जारी रखने का फैसला लिया। पंचायत की अध्यक्षता कैप्टन कलम सिंह ने की। इस अवसर पर राजेंद्र दूहन, राजेंद्र ढांडा, पूर्व सरपंच संदीप, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, माधू ढांडा, कृष्ण उर्फ जोनी, प्रीत, दीपू, रामपाल, गोपी, बोघल, जसविंद्र, उदयभान, महाबीर, बलवान, सुखबीर कोकी, लीला ढांडा, सोनू, मंजीत शर्मा, रामनिवास शर्मा, कर्मबीर, ईश्वर दहिया, राजकुमार, संजय नंबरदार, सोमबीर सेठ, राजेश बूरा व सूबे सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed