फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of missing person found in Johar after 11 days

Bhiwani News: 11 दिन बाद जोहड़ में मिला लापता व्यक्ति का शव

Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing person found in Johar after 11 days
चांग (भिवानी)। गांव चांग के इमरती जोहड़ किनारे गांव के ही एक व्यक्ति का शव शनिवार को मिला। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे परवीन ने बताया कि पांच अप्रैल को उसका पिता घर से लापता हो गया था। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसके पिता के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सात अप्रैल को परिजनों ने गुजरानी पुलिस चौकी में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रवीन ने बताया कि दो अप्रैल को उसकी दादी वेदवती का देहांत हो गया था, उसके पिता तब से ही ज्यादा मानसिक तनाव में लग रहे थे, न ही किसी से बात कर रहे थे व न ही खाना खा रहे थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के कई दिन बाद उन्हें अपने पिता की चप्पल व चादर जोहड़ के किनारे पड़ी मिली थी, लेकिन जोहड़ में काफी तलाश करने के बावजूद सतपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन सतपाल को जोहड़ में डूबने की आशंका की वजह से प्रतिदिन जोहड़ के ईद-गिर्द ढूंढने के लिए जाते और तलाश करते। शनिवार शाम करीब चार बजे उन्हें जोहड़ से अधिक बदबू महसूस हुई तो परिजनों ने जोहड़ के चारों तरफ सतपाल की तलाश शुरू की। गुमशुदा सतपाल का शव सड़ने की वजह से जोहड़ के किनारे पर आ गया। परिजनों ने शव मिलने पर गुजरानी पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed