फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of a young man found on the track near the railway station in suspicious circumstances

भिवानी: संदिग्ध हालात में रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 13 Jan 2022 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 12:30 AM IST
सार

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शहर की ब्रजवासी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय ऋषि हलवाई और कैटरिंग का काम करता था। वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ विवाह शादियों में कैटरिंग के साथ वेटर का काम भी करता था।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the track near the railway station in suspicious circumstances
रेलवे ट्रैक पर मिले ऋषि के शव के बारे में परिजनों से पूछताछ करते जीआरपी हिसार के थाना प्रभारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी रेलवे जंक्शन के समीप रेलवे ट्रक पर ब्रजवासी कॉलोनी निवासी एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मृतक के पास ही पुलिस को उसके दोस्त का मोबाइल फोन भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शहर की ब्रजवासी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय ऋषि हलवाई और कैटरिंग का काम करता था। वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ विवाह शादियों में कैटरिंग के साथ वेटर का काम भी करता था।
विज्ञापन


ऋषि के जीजा मदनहेड़ी निवासी सोनू व उसके छोटे भाई अजय ने बताया कि मंगलवार सुबह ही ऋषि घर से अपने दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था, क्योंकि वे चारों ही एक साथ काम करते थे। ऋषि के पास खुद का कोई भी मोबाइल फोन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर ऋषि का शव पुलिस को बरामद हुआ है। सोनू ने बताया कि ऋषि के शव के थोड़ी दूर ही उसके दोस्त शंकर उर्फ पांडे का मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। इससे भी ऋषि की हत्या का शक परिजनों में गहरा गया है।

पुलिस ने उसी फोन से शंकर के भाई से बात की थी और इस हादसे की जानकारी दी थी। शंकर के भाई ने उसके भाई के सही सलामत होने की बात कही तो फिर शनाख्त के लिए शंकर के परिजन ही वहां पहुंचे थे। जिसके बाद मृतक की पहचान ब्रजवासी कॉलोनी निवासी ऋषि के रूप में हुई।

बाद में ऋषि के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें आशंका है कि उसी के दोस्तों ने ऋषि की हत्या की है, जबकि उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। जीजा सोनू ने बताया कि ऋषि चार भाई बहन थे।

उसका छोटा भाई अजय और दो बहनें हैं। जीजा सोनू ने बताया कि ऋषि के साथ उसके तीन दोस्त शंकर उर्फ पांडे, पंकज और सोनू काम करते थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार के एसएचओ नरेश कुमार भी भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मृतक का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी

हमें मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या का शक जताया है, फिलहाल कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी आधार पर इसमें कार्रवाई की जाएगी। - सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, राजकीय रेलवे पुलिस चौकी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed