फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body found, boy, after 17 hour

नहर में डूबे बच्चे का 17 घंटे बाद मिला शव

Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
dead body found, boy, after 17 hour
भिवानी। नहर में डूबे बच्चे का 17 घंटे बाद शव लोहानी पंप हाउस के समीप नहर से बरामद हुआ। गांव मिताथल में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सात साल का लड़का डूब गया था। जिसे ढूंढने के लिए देर रात तक पुलिस और गोताखोर सर्च अभियान में जुटे रहे। बच्चे का शव शनिवार सुबह छह बजे जूई फीडर नहर में गांव लोहानी पंप हाउस के समीप पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव मिताथल वासी नरेश ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। छोटा लड़का सन्नी के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह नहर पर नहाने बाइक पर गया था। जब वह बाइक को धो रहा था तो इसी दौरान उसके लड़के का नहर में पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से नहर में डूबे लड़के को तलाशने का काफी प्रयास किया गया। गोताखोर देर रात नौ बजे तक पानी में बच्चे की तलाश में जुटे रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। सदर पुलिस को शनिवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि जूई फीडर में गांव लोहानी पंप हाउस के समीप पानी में एक बच्चे का शव उतरा रहा है। जिसके बाद गुजरानी पुलिस ने वहां पहुंचकर उसके शव को बरामद किया और जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। गुजरानी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नहर से बरामद किया गया है। पिता नरेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed