फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC went to the fields and talked to the farmers about increasing the sugarcane crop in village Barwa.

Bhiwani News: डीसी ने गांव बड़वा में गन्ने फसल को बढ़ाने को लेकर खेतों में जाकर किसानों से की बात

Sat, 13 Apr 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
DC went to the fields and talked to the farmers about increasing the sugarcane crop in village Barwa.
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल वीरवार को गांव बड़वा में गन्ने की फसल क्षेत्र की पैदावार को बढ़ाने को लेकर महम शुगर मिल, कृषि विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर किसान पवन वर्मा के खेत में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मौजूद गांव के किसानों से क्षेत्र में हो रही गन्ने की फसल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सही और आधुनिक तकनीक से की गई खेती लाभदायक होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ना कम पानी में होने वाली ऐसी फसल है, जो कभी घाटे का सौदा नहीं होता है। यदि इस क्षेत्र में किसान गन्ना फसल पैदावार को 200 एकड़ तक पहुंचा देते हैं तो शुगर मिल महम के तहत यहां पर कांटा लगवा दिया जाएगा ताकि गन्ने की फसल शुगर मिल द्वारा खेत से ही शुगर मिल तक ले जाया जा सके।
विज्ञापन


डीसी ने किसान के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने डीसी को बताया कि यदि उनकी गन्ने की फसल को उनके खेत से ही मिल तक पहुंचा दिया जाता है, तो उनकी काफी मेहनत कम हो जाएगी। मौके पर मौजूद शुगर मिल के केन मैनेजर ने इस इलाके में गन्ने की संभावित फसल और उपज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसान सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत कम पानी में पिट बनाकर गन्ने की फसल ले सके ले सकते हैं। किसान गन्ने के साथ-साथ आलू-प्याज आदि की खेती भी कर सकते हैं। इससे किसान की आमदनी और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने शुगर मिल और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव बड़वा व आसपास के गांव के किसानों को गन्ने की खेती करने के लिए अधिक से अधिक पैदावार लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि इस इलाके में गन्ने की पैदावार हो सके। महम शुगर मील और कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत में गन्ने की बिजाई का डेमो भी करके दिखाया। डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनको गन्ने की फसल उत्पादन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की फसल का उन्नत किस्म का बीज, पानी, खाद आदि कृषि विभाग के अधिकारियों की सलाह पर ही डालें। डीसी नरेश नरवाल ने उपस्थित किसानों से कहा कि वे कृषि विभाग से संपर्क कर एफपीओ बनाकर गुड़, खांड, शक्कर आदि का उत्पादन करें ताकि ऊंचे रेट पर इसकी बिक्री हो और आय में भी बढ़ोतरी हो सके।

संगोष्ठी में किसानों को किया ऑर्गेनिक फसल के बारे में जागरूक

गांव बड़वा की डालमिया धर्मशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के तहत जलवायु अनुकूल कृषि पर आधारित राष्ट्रीय नवाचार परियोजना के तहत किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती और अधिक पैदावार लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर खेती करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed